दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Mar 17, 2026, 15:33 IST

नेशनल पार्क न सिर्फ जीव-जंतुओं का घर होते हैं, बल्कि यह जैव-विविधता में भी महत्त्वपूर्ण होते हैं। इस लेख में हम दक्षिण एशिया के सबसे बड़े नेशनल पार्क के बारे में जानेंगे, जो कि भारत में मौजूद है।

नेशनल पार्क
नेशनल पार्क

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, एशिया में कुल 48 देश हैं। इन सभी देशो में कई बड़े नेशनल पार्क मौजूद हैं। हालांकि, यदि दक्षिण एशिया के सबसे बड़े नेशनल पार्क की बात करें, तो सबसे पहले स्थान पर हेमिस नेशनल पार्क आता है।

यह पार्क भारत में मौजूद है, जो कि न सिर्फ अपने दुर्लभ जीवों के लिए जाना जाता है, बल्कि जैव विविधता के लिए भी उतना ही खास है। क्या आप जानते हैं कि हेमिस नेशनल पार्क भारत में कहां है और कितना बड़ा है? यदि नहीं, तो इस लेख में हम इससे जुड़े कुछ खास तथ्यों को जानेंगे। 

भारत में कहां है हेमिस नेशनल पार्क

हेमिस नेशनल पार्क भारत में लद्दाख के लेह जिले में मौजूद है। यह पार्क अपनी अधिक ऊंचाई और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इसे एशिया की हिम तेंदुआ राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

हेमिस नेशनल पार्क का क्षेत्रफल

हेमिस नेशनल पार्क कुल 44,00 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। पार्क के उत्तर में सिंधु नदी बहती है और यह पार्क जांस्कर पर्वत श्रेणी का हिस्सा है।

कितनी ऊंचाई पर है नेशनल पार्क 

हेमिस नेशनल पार्क की ऊंचाई की बात करें, तो यह समुद्र तल से करीब 33,00 मीटर से 6,000 मीटर की बीच है। पार्क की खास बात यह भी है कि यह चट्टानी ढलानों, गहरी घाटियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच में है।

हिम तेंदुओं का है घर

हेमिस नेशनल पार्क प्रमुख रूप से हिम तेंदुओं के लिए जाना जाता है। हिम तेंदुओं का सबसे अधिक घनत्व इसी पार्क में पाया जाता है। ऐसे में जब भी वे भोजन की तलाश में तलहटी का रूख करते हैं, तो उन्हें देखने की संभावना बढ़ जाती है।

पार्क में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजातियां

हिम नेशनल पार्क में कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें भरल, तिब्बती भेड़िया, यूरेशियाई भूरा भालू, गोल्डन ईगल और हिमालयन वल्चर आदि पाए जाते हैं। वहीं, वनस्पतियों में यहां जुनिपर बर्च और विलो के कुछ वन और औषधीय पौधे पाए जाते हैं।

पार्क में मौजूद है 400 साल पुराना मठ

हेमिस नेशनल पार्क में 400 साल पुराना एक मठ भी मौजूद है। इसे लद्दाख का सबसे बड़ा और अमीर बौद्ध मठ भी कहा जाता है। मठ में हर साल हेमिस महोत्सव भी मनाया जाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 15:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News