SSF Constable Recruitment 2026: भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशिष्ट सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। एसएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
SSF Constable Recruitment 2026: अधिसूचना
गृह मंत्रालय में विशिष्ट सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 मार्च से फॉर्म भर सकते हैं। यह आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मांगे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
SSF Constable Recruitment 2026: हाइलाइट्स
विशिष्ट सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू की जाएगी। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | गृह मंत्रालय में विशिष्ट सुरक्षा बल |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| पदों की संख्या | 10 |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | PET/PST |
| आयु सीमा | 18 से 23 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्या | 10वीं पास या समकक्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | recruitment.itbpolice.nic.in |
Check: JAC Board Result 2026 Date
SSF Constable Recruitment 2026: रिक्त पद व पात्रता मानदंड
एसएसएफ द्वारा जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल (Barber) के 3 और कांस्टेबल (Washerman) के 7 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से बोर्ड से मैट्रिक होना चाहिए। संबंधित भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ उम्मीदवार के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।
SSF Constable Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, SSF Constable Recruitment 2026 पर जाएं।
-
फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल दर्ज करें।
-
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation