HP JBT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल JBT टीचर के 600 पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई शुरू, ये रहे सिंपल स्टेप

Last Updated: Mar 17, 2026, 18:04 IST

HP JBT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, ने JBT टीचर के 600 पदों पर आवेदन 16 मार्च से शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।

HP JBT Teacher Recruitment 2026
HP JBT Teacher Recruitment 2026

HP JBT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जेबीटी टीचर के कुल 600 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइठ hprca.hp.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम तिथि 6 अप्रैल तक पूरी करनी होगी। 

अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आयु सीमा, पात्रता मानदंड सहित महत्वपूर्ण विवरणों की जांच आगे लेख में कर सकते हैं।

HP JBT Teacher Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करती है जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण की है और शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। जिसका उद्देश्य हिमाचल राज्य के प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 600 जूनियर बेसिक शिक्षक पदों को भरना है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

HP JBT Teacher Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

इस भर्ती अभियान इस भर्ती अभियान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग जूनियर बेसिक टीचर ( JBT) के 600 पदों को भरेगा। चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित भर्ती नियमों के अनुसार राज्य भर के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरण 

       जानकारी 

संगठन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)

विभाग

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, शिमला

पोस्ट नाम

जूनियर बेसिक टीचर (JBT)

पदों की संख्या 

600

आवेदन करने की प्रक्रिया 

16 मार्च से 6 अप्रैल 2026

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी / लिखित परीक्षा + डॉक्यूमें वेरिफिकेशन

सैलरी 

18,000 प्रति माह

ऑफिशियल वेबसाइट 

hprca.hp.gov.in

HP JBT Teacher Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) या जूनियर बेसिक टीचर (JBT) की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित प्राधिकारी द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने चार वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.ई.एल.एड.) की डिग्री पूरी कर ली है, या जिनके पास स्नातक की डिग्री के साथ-साथ दो वर्षीय डी.ई.एल.एड. की योग्यता है, वे भी भर्ती नियमों के आधार पर आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं।

HP JBT Teacher Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

हिमाचल JBT भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 अप्रैल तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पात्रता साबित करने के लिए मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

HP JBT Teacher Recruitment 2026 Apply Online Link 

HP JBT Teacher Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश जेबीटी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए इन चरणों का पालन करें।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

  2. साइन अप विकल्प का उपयोग करके एक खाता बनाएं।

  3. व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरकर एक बार का पंजीकरण (ओटीआर) पूरा करें।

  4. फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  5. उपलब्ध पदों की सूची में से जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) पद का चयन करें।

  6. अपनी पसंद का परीक्षा जिला चुनें।

  7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

  8. आवेदन पत्र की समीक्षा करें और जमा करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 12:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News