NEET SS Counselling 2025: MCC ने राउंड 1 की सीट मैट्रिक्स से 12 सीटें ली वापस, यहां से पाएं डायरेक्ट नोटिस

Akshara Verma
Last Updated: Mar 17, 2026, 18:31 IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET SS काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 की सीट मैट्रिक्स से कई सीटों को वापस लेने का नोटिस जारी किया। लिस्ट से हटाए गए कॉलेजों की लिस्ट जानने के लिए यहां देखें।

MCC withdrawal of SS seats from NEET SS Counselling 2025 Round 1
MCC withdrawal of SS seats from NEET SS Counselling 2025 Round 1

NEET SS Counselling 2025: सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्सेज (DM/MCh/DrNB) में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक इंपोर्टेंट सूचना है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड की सीट मैट्रिक्स में बड़ा बदलाव किया है। MCC ने ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, विभिन्न मेडिकल संस्थानों से मिली जानकारी के बाद कुल 12 सीटों को वापस ले लिया गया है।

जिन छात्रों ने इन सीटों के लिए अपनी पसंद की चॉइस फिलिंग करी थी, उन सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेटेड सीट मैट्रिक्स ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ध्यान से देखें।

MCC ने ऑफिशियल नोटिस में लिखा, "सीट प्रोसेसिंग से पहले SS काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 की सीट मैट्रिक्स से वापस ली जाने वाली सीट को हटा दिया जाएगा।"

NEET SS 2025: राउंड 1 का नया शेड्यूल 

MCC द्वारा सीटों के बदलाव और चॉइस फिलिंग का टाइम पीरियड बढ़ाने के बाद अब इंपोर्टेंट डेट्स जारी की गई। छात्र इन डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट / टाइम
चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 17 मार्च 2026 (सुबह 8:00 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 17 मार्च 2026
राउंड 1 का रिजल्ट (Result) 18 मार्च 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग 19 मार्च से 25 मार्च 2026

NEET SS काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट नोटिस - यहां क्लिक करें 

Seat Withdrawal Details: किन कोर्सेज की सीटें हटाई गईं?

MCC के नोटिस के मुताबिक, संस्थानों द्वारा मान्यता या अन्य तकनीकी कारणों से इन सीटों को वापस लिया गया है। मुख्य बदलावो की जानकारी लेने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।

कॉलेज / इंस्टीट्यूट कोर्स का नाम हटाई गई सीटों की संख्या
Southern Railway Head Quarters Hospital, Southern Railway Head Quarters Hospital, Constable Road, Ayanavaram, Chennai 600023 DNBSS Cardio Thoracic Surgery (DCTS) 1
Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar, Kashmir 190010, Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar DNBSS Cardiology (DCRD) 3
Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar, Kashmir 190010, Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar DNBSS Gastroenterology (DGTY) 4
Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar, Kashmir 190010, Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar DNBSS Neuro Surgery (DNSY) 2
Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar, Kashmir 190010, Government Medical College, Karan Nagar, Srinagar DNBSS Paediatric Surgery (DPDS) 2
Total  12

NEET SS काउंसलिंग राउंड 1 में हटाई गई/वापस ली सीटों का नोटिस - यहां क्लिक करें

यहां भी पढ़े: Navodaya Result 2026: JNVST ने कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 18:31 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News