UPSC VS SSC: आपके लिए क्या है बेस्ट विकल्प? आसान भाषा में जानें

Last Updated: Mar 17, 2026, 17:00 IST

UPSC VS SSC: जब भी युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, तो उनके सामने सबसे पहले UPSC और SSC के विकल्प उभरकर आते हैं। ये दोनों ही संस्थान सरकारी नौकरी के लिहाज से काफी आकर्षक माने जाते हैं। आई जानते हैं कि UPSC और SSC में सबसे बेस्ट विकल्प क्या हो सकता है?  

UPSC VS SSC
UPSC VS SSC

UPSC VS SSC: भारत में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का क्रेज हमेशा से ही रहा है क्योंकि इसमें स्थिरता, सम्मान और शानदार सैलरी मिलती है। सरकारी नौकरी में UPSC और SSC दोनों ही आकर्षक का केंद्र रही है। युवा सबसे ज्यादा इन दोनों ही संस्थानों की तैयारी करते हैं। हालांकि इनकी परीक्षाएं काफी कठिन होती है, जिसे पास करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और जीत का जज्बा चाहिए। पर UPSC और SSC में क्या बेस्ट विकल्प हो सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे।  

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

सबसे पहले हम बात करते हैं UPSC की, जिसे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहा जाता है। इसके अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन किया जाता है। इसे IAS की परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को उसकी रैंक के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चयनित किया जाता है। UPSC में सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में क्लास-ए और क्लास-बी ऑफिसर की नौकरी प्रदान की जाती है। 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

SSC की बात की जाएं, तो इसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। यह एक सरकारी एजेंसी है जो अलग-अलग सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती करने का काम करती है। SSC भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में ग्रुप-बी पदों और सभी गैर-तकनीकी ग्रुप-सी पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करती है। भारत सरकार के अलग-अलग विभागों की आवश्यकता को देखते हुए SSC पूरे साल परीक्षाओं का आयोजन करती है। इसमें दो परीक्षाएं काफी महत्वपूर्ण है। पहली एससी कंबाइंड हायर सेकंड्री लेवल परीक्षा और दूसरी कंपाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा है। 

UPSC और SSC में क्या बेस्ट है? 

अगर हम बात करें कि UPSC और SSC में सबसे बेस्ट विकल्प हो क्या हो सकता है? तो इसका कोई जवाब नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से उम्मीदवार के करियर और उसकी अकांक्षाओं पर निर्भर करता है। अगर हम प्रशासनिक सेवा में रूचि रखते हैं, तो आपके लिए UPSC बेस्ट विकल्प हो सकता है। वहीं, ग्रप-बी और ग्रुप-सी के पद पर कार्य करना चाहते हैं, तो आप SSC को अपना करियर ऑप्शन बना सकते हैं। हालांकि UPSC और SSC दोनों की ही परीक्षाएं काफी कठिन होती है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 17:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News