BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू, कभी भी आ सकता है Result

Akshara Verma
Last Updated: Mar 17, 2026, 16:05 IST

Bihar Board 10th-12th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद हैं। साथ ही, एग्जाम में टॉप करने वाले छात्रों का टॉपर वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है।

Bihar Board Begins Toppers Verification Intermediate 12th
Bihar Board Begins Toppers Verification Intermediate 12th

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड जल्द 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। साथ ही, बोर्ड ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने पटना मुख्यालय में संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन यानी 'टॉपर वेरिफिकेशन' शुरू कर दिया है। यह प्रकिया बताती है कि रिजल्ट की तैयारियां अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुच चुंकी हैं। साथ ही, किसी भी वक्त रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है।

एग्जाम में सबसे ज्यादा मार्क्स पाने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की टीम राज्य के जिलों में जाकर छात्रों की कॉपियां इकट्ठा कर रही है। इसमें बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले संभावित टॉपर्स को बुलाकर उनका इंटरव्यू लेते है और उनकी हैंडराइटिंग का मिलान करते है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की मुख्य डिटेल्स 

इवेंट इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एग्जाम का नाम इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) फाइनल एग्जाम 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स  20 मार्च से 23 मार्च 2026 के बीच
कुल छात्र  लगभग 13.04 लाख
ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com

Understanding the Process of Toppers Verification: टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया क्या है? 

बिहार बोर्ड की यह प्रक्रिया पूरे देश में अपनी शुद्धता के लिए जानी जाती है। इसके मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  1. इंटरव्यू: विशेषज्ञों का एक पैनल टॉपर्स से उनके सब्जेक्ट्स से जुड़े सवाल पूछता है।
  2. हैंडराइटिंग मिलान: छात्र को वहां कुछ हेडलाइंस लिखवाई जाती हैं, ताकि उसे मुख्य आंसर-कॉपियों की लिखावट से मिलाया जा सके।
  3. आईक्यू टेस्ट: छात्र की तार्किक क्षमता की जांच की जाती है।
  4. लास्ट लिस्ट: वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ही ऑफिशियल टॉपर लिस्ट जारी की जाती है।

Bihar Board Result 2026: कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?

रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिसके कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स के साथ-साथ कुछ अन्य भरोसेमंद पोर्टल्स पर भी देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com
  3. secondary.biharboardonline.com

10वीं- 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

आनंद किशोर (अध्यक्ष, BSEB) द्वारा जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। साथ ही, रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर "Intermediate Annual Exam 2026 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना रोल कोड और रोल नंबर को फिल करें।
  • स्टेप 4: फिर दिए गए कैप्चा कोड को फिल करके 'View' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: स्क्रिन पर मौजूद स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 15:39 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News