CTET Result 2026: सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Mar 17, 2026, 16:47 IST

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी फरवरी परीक्षा का  रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके स्कोर चेक कर सकेंगे। 

CTET Feb Result 2026
CTET Feb Result 2026

CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। Central Teacher Eligibility Test (CTET) फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इसके अलावा, बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर 1 मार्च को भी परीक्षा आयोजित की गई थी।

इससे पहले, Central Board of Secondary Education ने 12 मार्च को सीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की OMR आंसर शीट की स्कैन कॉपी जारी की थी। अभ्यर्थियों को 15 मार्च तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, सीबीएसई फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

CTET Result 2026- सीटीईटी फरवरी परीक्षा परिणाम हाइलाइट्स 

आप CTET 2026 फरवरी परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026

संस्करण (Edition)

21वां संस्करण

आयोजन करने वाली संस्था का नाम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

सीटीईटी परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी 2026

पुनः परीक्षा तिथि

1 मार्च 2026 (वैशाली, बिहार के 2 केंद्रों पर)

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

पेपर

पेपर 1 (कक्षा 1–5) और पेपर 2 (कक्षा 6–8)

आधिकारिक वेबसाइट

ctet.nic.in

कब आएगा सीटीईटी रिजल्ट 2026?

अप्रैल 2026 (संभावित)

सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता

आजीवन 

सीटीईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके सीटीईटी फरवरी परीक्षा के परिणाम 2026 देख सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर के साथ अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपका CTET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें अपना स्कोर चेक करें।

  • अंत में रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News