JAC 10th-12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल तक आने की उम्मीद, jac.jharkhand.gov.in से पाएं लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 17, 2026, 13:51 IST

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही मैट्रिक (10th) और इंटरमीडिएट (12th) के एग्जाम रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड 20 अप्रैल 2026 तक रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी में है। यहां से पाएं लेटेस्ट अपडेट।

Jharkhand Board Class 10, 12 Results to be Announced by April 20
Jharkhand Board Class 10, 12 Results to be Announced by April 20

JAC Board Result 2026: स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं और 12वीं के एग्जाम का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2026 के बाद घोषित किए जाने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, रिजल्ट 20 से 30 अप्रैल, 2026 के बीच घोषित किए जाने की उम्मीद है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के आंसर-की के मूल्यांकन अंतिम प्रक्रिया में है। JAC की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम समाप्त हो चुके हैं। साथ ही, कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी जल्द खत्म होने वाला है। छात्र रिजल्ट से जुड़ी डेट्स और टाइम की जानकारी लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपडेट्स को चेक करते रहें। 

JAC बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी

JAC बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची

कक्षाएं

10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर)

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स

20 अप्रैल 2026 से पहले

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (पेन और पेपर)

ऑफिशियल वेबसाइट

jacresults.com

अन्य लिंक

jac.jharkhand.gov.in

JAC Result Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल सबसे पहले 20-21 अप्रैल को मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। साथ ही, इंटर आर्ट्स का रिजल्ट इसके बाद 30 अप्रैल तक जारी हो सकता है। 

इस साल झारखंड राज्य के 10वीं के एग्जाम में 4.23 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि 3.42 लाख छात्र इंटरमीडिएट के एग्जाम में शामिल हुए थे।

JAC Board Result 2026 Websites: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कौन-सी वेबसाइट्स से देखें? 

छात्र झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट्स से अपने-अपने नतीजों को देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड के रिजल्ट्स के लिए निम्नलिखित वेबसाइट्स नीचे दी गई है। 

  1. jacresults.com 
  2. results.digilocker.gov.in 
  3. jac.jharkhand.gov.in 
  4. results.digilocker.gov.in 

JAC रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'Annual Secondary Examination Result 2026' या 'Annual Intermediate Examination Result 2026' पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड को सावधानीपूर्वक फिल करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करें। फिर, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: JEE Main 2026 City Slip: जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम डेट्स जारी, jeemain.nta.nic.in से जानें कब आएगी सिटी इंटिमेशन स्लिप?

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 13:51 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News