Jagran Josh Education Awards 2026: किसने जीता कौन-सा अवॉर्ड? यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Last Updated: May 23, 2026, 13:27 IST

नई दिल्ली में आयोजित ‘जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026’ में देशभर के होनहार छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अमिटी इंटरनेशनल स्कूल की कैरावी बुधिराजा को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट’ अवॉर्ड मिला, वहीं DPS ग्रेटर फरीदाबाद के प्रितिश खत्री को “मोस्ट इनोवेटिव यूज़ ऑफ रोबोटिक्स” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में AI और इनोवेशन मुख्य आकर्षण रहे।

Jagran Josh Education Awards 2026: किसने जीता कौन-सा अवॉर्ड? यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Jagran Josh Education Awards 2026: किसने जीता कौन-सा अवॉर्ड? यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Jagran Bharat Education Conclave 2026: नई दिल्ली में आयोजित ‘जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026’ में देश की नई शिक्षा नीति, AI, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा हुई। इस खास कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, UGC चेयरमैन विनीत जोशी, प्रो. डी.पी. सिंह, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अशोक कुमार नगावत और NASSCOM की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

साथ ही देशभर के होनहार छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अमिटी इंटरनेशनल स्कूल की कैरावी बुधिराजा को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट’ अवॉर्ड मिला, वहीं DPS ग्रेटर फरीदाबाद के प्रितिश खत्री को “मोस्ट इनोवेटिव यूज़ ऑफ रोबोटिक्स” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में AI और इनोवेशन मुख्य आकर्षण रहे।

‘मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट’ बनीं कैरावी बुधिराजा

ईस्ट दिल्ली के अमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार की छात्रा कैरावी बुधिराजा को उनके प्रोजेक्ट ‘Shwaas Every Breath Counts’ के लिए ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रोजेक्ट समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक के उपयोग पर आधारित था और इसमें एक बेहद व्यक्तिगत भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।

मोस्ट इनोवेटिव यूज़ ऑफ रोबोटिक्स” अवॉर्ड

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्र प्रितिश खत्री को प्रतिष्ठित जागरण जोश एजुकेशन अवार्ड 2026 में “मोस्ट इनोवेटिव यूज़ ऑफ रोबोटिक्स” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोबोटिक्स और तकनीक के जरिए वास्तविक जीवन की सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान खोजने में उनके नवाचार और समर्पण को दर्शाता है। उनका काम टेक्नोलॉजी को समाज के हित में उपयोग करने की सोच को मजबूती देता है।

जागरण जोश एजुकेशन अवार्ड 2026 के विजेताओं की लिस्ट

श्रेणी

पुरस्कार

विजेता

स्टूडेंट्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इनोवेटिव उपयोग के लिए

Tanmay Awate

स्टूडेंट्स

जागरण जोश यंग इन्फ्लुएंसर

Yuvraj Singh

स्टूडेंट्स

मोस्ट इनोवेटिव एजुकेशनल प्रोजेक्ट

Suraksha Sathi

स्टूडेंट्स

मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट

Kairavi Budhiraja

स्टूडेंट्स

रोबोटिक्स के इनोवेटिव उपयोग के लिए

Pritish Khatri

एजुकेशनल लीडर्स

एजुकेशनल लीडर

Mr. Rohit Jain

एजुकेटर्स

बेस्ट इनिशिएटिव (कम्युनिटी सर्विस)

Gaurav Awasthi

एजुकेटर्स

मोस्ट इनोवेटिव टीचिंग मेथड

Dr. Chandni Agarwal

एजुकेटर्स

साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इनोवेटिव उपयोग के लिए

Dr. Satendra Kumar Singhal

एजुकेटर्स

बेस्ट इनिशिएटिव (मेंटल हेल्थ)

Aparna Singhal

स्पेशल अवॉर्ड्स

भारत का पहला AI नेटिव बिजनेस स्कूल

Jaipuria Institute of Management

स्पेशल अवॉर्ड्स

नॉर्थ इंडिया की टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटी

NIIT University

स्पेशल अवॉर्ड्स

ओडिशा में इंजीनियरिंग एजुकेशन में लीडर

CV Raman University

स्पेशल अवॉर्ड्स

दिल्ली NCR में इंजीनियरिंग एजुकेशन में लीडर

Greater Noida Institute of Technology (GNIOT)

स्पेशल अवॉर्ड्स

नॉर्थ इंडिया की लीडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी

K R Mangalam University

स्पेशल अवॉर्ड्स

बेहतरीन प्लेसमेंट वाली यूनिवर्सिटी

Parul University

स्पेशल अवॉर्ड्स

फ्यूचर रेडी यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर

Shri Ramswaroop Memorial University

स्पेशल अवॉर्ड्स

इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग में लीडर अवॉर्ड

Sathyabama Institute of Science & Technology

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 13:27 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News