Bihar Board Supplementary Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, @biharboardonline.org से करें डाउनलोड

Last Updated: May 23, 2026, 13:01 IST

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड यानी BSEB आज यानी 23 मई 2026 को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट और मैट्रिक के कंपार्टमेंट और विशेष एग्जाम के रिजल्ट जारी करेगा। छात्र रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यहां से देखें ऑफिशियल नोटिस। 

Bihar Board Supplementary Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, @biharboardonline.org से करें डाउनलोड
Bihar Board Supplementary Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, @biharboardonline.org से करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के उन छात्रों के लिए आज का दिन बेहद जरूरी है, जिन्होनें इस साल यानी 2026 में मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के कंपार्टमेंटल एग्जाम दिए थे। जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड आज, 23 मई 2026 को शाम ठीक 4:00 बजे कंपार्टमेंटल एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है।

शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी पटना स्थित बिहार बोर्ड मुख्यालय के सभागार से इन रिजल्ट की घोषणा करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट अलग-अलग वेबसाइट पर जारी करेगा। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 2026 आज शाम 4 बजे अलग-अलग वेबसाइट्स पर घोषित करेगा। साथ ही, छात्र कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके रिजल्ट को देख सकते हैं। 

Bihar Board Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 की मुख्य डिटेल्स 

BSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी 
एग्जाम संस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एग्जाम का नाम मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल/विशेष परीक्षा 2026
रिजल्ट की डेट आज, 23 मई 2026
टाइम  शाम 4:00 बजे (4:00 PM)
रिजल्ट का मोड ऑनलाइन (Online)
लॉगन क्रेडेंशियल रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number)
ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org , results.biharboardonline.com  

bihar board compartmental result 2026 official website: इन वेबसाइट्स पर लाइव होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

छात्र को भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो मिलती है, इसलिए बिहार बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक्स जारी किए है।छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर नजर डालें। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ऑफिशियल नोटिस द्वारा दी जानकारी 

BSEB बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से दी है। यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन । 

मोबाइल या कंप्यूटर से स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

10वीं और 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होते ही छात्र बिना किसी परेशानी के कुछ ही मिनटों में अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1.ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर दिए गए डायरेक्ट लिंक को ओपन करें।

2.रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

होमपेज पर आपको "Matric Compartmental-cum-Special Exam Result 2026" या "Inter Compartmental-cum-Special Exam Result 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. क्रेडेंशियल्स फिल करें

अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड में दिए गए रोल कोड और रोल नंबर को सही-सही फिल करें और कैप्चा कोड को डालें। 

4. स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें

सभी जानकारी भरने के बाद "Search Result" या "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट या PDF जरूर सुरक्षित रख लें।

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने डिजिटल स्कोरकार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स को अच्छी तरह से चेक कर लें। यदि कोई गड़बड़ी दिखती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 13:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News