लैपटॉप का हिंदी में होता है यह मतलब, पढ़कर हो जाओगे हैरान

Last Updated: May 23, 2026, 14:01 IST

आप सभी ने लैपटॉप(Laptop) का इस्तेमाल जरूर किया होगा या फिर इसे देखा जरूर होगा। लोग लैपटॉप को हिंदी में भी लैपटॉप ही बोलते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि लैपटॉप का हिंदी अर्थ क्या होता है? इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

लैपटॉप का हिंदी अर्थ
लैपटॉप का हिंदी अर्थ

आज कंप्यूटर की जगह लैपटॉप ने ले ली है। निजी उपयोग से लेकर कार्यालयों तक, लैपटॉप का उपयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर की तुलना में यह बहुत हल्का और छोटा है, जिस वजह से इसे आसानी से अपने साथ ले जाया जा सकता है। दरअसल, लैपटॉप एक अंग्रेजी का शब्द है, लेकिन लोग इसे हिंदी में भी लैपटॉप ही बोलते हैं, जबकि वास्तव में इसका हिंदी अर्थ होता है।

इसके बावजूद लोग इस शब्द का हिंदी में भी उपयोग करते हैं। इसके हिंदी के अर्थ की बात करें, तो इसे ‘गोद संगणक’ कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

इन दो नामों से जाना जाता है लैपटॉप 

लैपटॉप को हिंदी में दो नामों से जाना जाता है। इसमें पहला नाम ‘गोद संगणक’ है। क्योंकि, यदि इसके अंग्रेजी शब्द का हिंदी में अनुवाद करें, तो ‘Lap’ से गोद व ‘Top’ से संगणक निकल आ रहा है। इस वजह से गोद संगणक कहा गया है। कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है। इस वजह से इसके अर्थ में संगणक शब्द का उपयोग हो रहा है। वहीं, लैपटॉप के दूसरे अर्थ की बात करें, तो इसका दूसरा मतलब ‘छोटा संगणक’ है। क्योंकि, यह कंप्यूटर की तुलना में बहुत छोटा होता है, ऐसे में इसे छोटा संगणक कहा जाता है।  

अंग्रेजी से देवनागरी लिपि में कैसा पहुंचा लैपटॉप ?

लैपटॉप एक तकनीकी शब्द है और इस प्रकार के शब्दों का हिंदी अनुवाद बहुत मुश्किल होता है। इन्हें बोलने के साथ लिखने में भी परेशानी होती है। इसके साथ ही सभी लोगों को शुद्ध हिंदी की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में लैपटॉप शब्द को देवनागरी लिपि में भी लैपटॉप के रूप में ही अपना लिया गया है। लैपटॉप को आम बोलचाल की भाषा में उपयोग कर इसे हिंदी का शब्द बनाया गया।  

क्या था पहले लैपटॉप का नाम?

लैपटॉप का आविष्कार एडम ऑसबॉर्न द्वारा 1981 में किया गया था। पहले लैपटॉप का नाम उनके नाम पर ही ऑसबॉर्न-1 रखा गया था। हालांकि, उस समय में भी इसका वजन 11 किलोग्राम था। वर्तमान में हम जैसा लैपटॉप देखते हैं, उसे बिल मोगरिज द्वारा 1982 में तैयार किया गया था। इसका नाम ग्रिड कम्पास 1101 नाम दिया गया था, जिसका उपयोग NASA और अमिरेकी सेना द्वारा किया गया था। बाद में इसमें समय के साथ परिवर्तन होते गए।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 23, 2026, 14:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News