UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ये रहे सबसे सिंपल स्टेप्स

Last Updated: May 23, 2026, 14:04 IST

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के सबसे आसान स्टेप्स बताए गए हैं। 

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ये रहे सबसे सिंपल स्टेप्स
UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ये रहे सबसे सिंपल स्टेप्स

UPSC Prelims Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को देश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ने उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर ई-एडमिट कार्ड भी भेज दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है, जिसे परीक्षा वाले दिन दिखाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड और वैध आईडी कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। 

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी 2026 जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSC Prelims Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

परीक्षा का नाम 

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

24 मई 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

15 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSC Prelims Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

UPSC Prelims Admit Card 2026 में क्या -क्या जानकारी निहित होती है? 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिेए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर 

  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट टाइमिंग 

  • परीक्षा केंद्र का स्थान 

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निेर्देश 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर और अध्ययन सामग्री न ले जाएं। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 14:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News