T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, तो बुमराह बने ‘मैन ऑफ द मैच’, इन 7 खिलाड़ियों को पछाड़ा

Last Updated: Mar 9, 2026, 10:41 IST

टी20विश्वकप में भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया है। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में उनकी शानदार पारी के लिए यह खिताब दिया गया है। 

टी20 विश्वकप 2026
टी20 विश्वकप 2026

T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप में International Cricket Council(ICC) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट(Player of the Tournament) की घोषणा कर दी है। भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन(Sanju Samson) को उनकी शानदार और यादगार पारी के लिए यह खिताब दिया गया है।

आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई थी, जिसमें भारत की ओर से अकेले संजू सैमसन का नाम शामिल था। हैरानी बात यह थी कि इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली थी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया है। संजू सैमसन टी20 विश्वकप में 321 रन के साथ भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था

फाइनल मैच में भी छा गए संजू सैमसन और बुमराह

संजू सैसमन ने फाइनल मैच में भी शानदार पारी खेली है। उन्होंने कुल 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार अपना तीसरा अर्द्धशतक लगाया है। हालाांकि, वह इस बार भी शतक लगाने से चूक गए। वहीं, बुमराह ने चार ऑवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, वह पूरे टी20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मलिंगा के नाम था, जिनके नाम 38 विकेट दर्ज थे।

संजू सैमसन ने बनाए हैं ये तीन रिकॉर्ड

टी20 में लगातार अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज

टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में अर्द्धशतक लगाकर सैमसन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वह लगातार तीन बार अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और केएल राहुल के नाम था।

टी20 विश्वकप सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

संजू सैमसन टी20 विश्वकप सेमीफाइनल और फाइनल में अर्द्धशतक लगाने वाले ऑवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहीद अफरीदी और विराट कोहली के नाम था।

टी20 विश्वकप में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने 89 रनों की यादगार पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। वह टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के मार्लन सैमुअल्स के नाम था, जिन्होंने नाबाद 85 रन बनाए थे।

किन खिलाड़ियों का नाम था शामिल 

ICC की ओर से बीते 6 मार्च, 2026 को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाड़ियों की नाम की घोषणा की गई थी, जो कि इस प्रकार हैः

विल जैक्स (इंग्लैंड): इंग्लैंड के ऑलराउंडर कहे जाने वाले विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जहां बल्लेबाजी में 226 रन बनाए हैं, तो गेंदबाजी में 9 विकेट झटके हैं। जैक्स का स्ट्राइक रेट 176.56 रहा है।

लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका): साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अपनी धीमी गेंद के लिए जाने गए हैं। उन्होंने सात मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 4 ऑवर में सिर्फ 15 रन दिए थे। 

एडेन मार्करम(दक्षिण अफ्रीका)- कप्तान मार्करम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 86 रन की पारी खेली थी। साथ ही, सुपर-8 में उन्होंने ईशान किशन का विकेट लिया था। 

रचिन रविंद्र(न्यूजीलैंड)- रविंद्र न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर हैं। उन्होंने कुल 8 मैचों में ही 11 विकेट झटके हैं। 

शैडली वैन शाल्कविक (अमेरिका): शैडली अमेरिका के तेज गेंदबाज हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ चार मैचों में ही 13 विकेट झटके हैं। उनका एवरेज 7.76 है।

टिम सिफर्ट (न्यूजीलैंड): सिफर्ट न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी 7 पारियों में ही 274 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.17 रहा है। हालांकि, फाइनल मैच में भी उन्होंने दमदार पारी खेली।

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान): साहिबजादा पाकिस्तान के ओपनर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 7 पारियों में ही 383 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160.25 रहा है। 

संजू सैमसन(भारत)- संजू सैमसन भारत की ओर से शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रन, तो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए। सैमसन का चार पारियों में 232 रन का स्कोर है और उनका स्ट्राइक रेट 201.73 है। उन्होंने फाइनल मैच में भी 89 रन बनाए हैं।

पढ़ेंः T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप में भारत ने रचा इतिहास, बनाएं ये रिकॉर्ड


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 10:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News