Live

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होम गार्ड PET और PST एडमिट कार्ड rajasthan.gov.in, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Mar 5, 2026, 17:39 IST

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होम गार्ड PET/PST परीक्षा 16 मार्च, 2026 से आयोजित होने जा रही है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड से जुड़े अन्य लेटेस्ट अपडेट आगे लेख में देखें।


Rajasthan Home Guard Admit Card 2026
Rajasthan Home Guard Admit Card 2026

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान होम गार्ड PET/PST परीक्षा 16 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी
  • विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों एवं सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के 3842 रिक्त पदों पर आवेदन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) के लिए एडमिट कार्ड जल्द

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा  राजस्थान होम गार्ड PET/PST परीक्षा का आयोजन 16 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहा है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है। राजस्थान विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों एवं सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के 3842 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) एवं शारीरिक माप- तौल परीक्षा ( Physical Standard Test) के लिए उम्मीदवारों को शामिल होना अनिवार्य है। 

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के तहत आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) के एडमिट कार्ड जल्ज जारी हो सकते हैं। जो उमीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं। उन के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। बता दे की राजस्थान होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

Rajasthan Home Guard Physical Test Admit Card 2026: हाइलाइट्स

राजस्थान फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

होमगार्ड विभाग, राजस्थान

पद का नाम

होमगार्ड 

कुल पद

3842 पद

आवेदन तिथि

12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक

फिजिकल परीक्षा तिथि

16 मार्च 2026 से शुरू

आधिकारिक वेबसाइट

home.rajasthan.gov.in

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान होम गार्ड फिजिकल टेस्ट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 पर जाएं।

  3. लॉगिन करने के लिए अपने जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Mar 5, 2026, 17:39 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: चयन प्रक्रिया

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा और विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट PET/PST और विशेष योग्यता के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। 

  • Mar 5, 2026, 17:09 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: रिक्त पद

    राजस्थान होमगार्ड विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों एवं सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में स्वयंसेवकों के कुल 3842 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

     
  • Mar 5, 2026, 16:55 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट

    राजस्थान होम गार्ड फिजिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की ऑफिशियल वेबसाइट www.home.rajasthan.gov.in

  • Mar 5, 2026, 16:33 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card LIVE: राजस्थान होमगार्ड के लिए आवेदन कब मांगे गए थे?

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए चनय प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक मांगे गए थें। 

  • Mar 5, 2026, 16:06 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 LIVE: राजस्थान के 9 जिलों में फिजिकल टेस्ट

    निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान द्वारा, राजस्थान होम गार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन राज्य के 9 जिले अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में करेगा। 

  • Mar 5, 2026, 15:57 IST

    Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड कब आएगा?

    राजस्थान होम गार्ड PET/PST का आयोजन 16 मार्च को किया जाना है। उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News