IISER Admission 2026: IAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma
Last Updated: Mar 5, 2026, 17:53 IST

IISER 2026 एंट्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए है। योग्य छात्र IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए iiseradmission.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र रजिस्टर करने के लिए नीचे से पाएं डायरेक्ट लिंक।

IISER Admission 2026 Registration begin for IAT Test Check
IISER Admission 2026 Registration begin for IAT Test Check

IISER Admission 2026: अगर आप भी विज्ञान की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही, देश के बेहतरीन संस्थानों से रिसर्च करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने IISER Aptitude Test (IAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज, 5 मार्च 2026 से खोल दिया है। आईआईएसईआर (IISER) देश के उन प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जहां छात्रों को केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर रिसर्च का अनुभव भी मिलता है।

IISER एग्जाम के माध्यम से छात्रों को विभिन्न विज्ञान कोर्सों में एडमिशन मिलता है। छात्र इस एग्जाम से जुड़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, एग्जाम की डेट, एडमिट कार्ड और एलिजिबिलिटी जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे देखें। 

IISER 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर उपलब्ध हो गई है। आईएटी 2026 के लिए रजिस्टर करने की लास्ट डेट 13 अप्रैल, 2026 है। योग्य छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

IISER एडमिशन 2026 रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें

IAT 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र IISER एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले नीचे टेबल में दी गई डेट्स की जानकारी ले सकते हैं।

इवेंट  डेट और टाइम 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेश की शुरुआत 5 मार्च 
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  13 अप्रैल 2026 (रात 11:55 बजे तक
करेक्शन विंडो  16 अप्रैल – 18 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  24 मई 2026
एग्जाम की डेट (IAT 2026) 7 जून 2026 (सुबह 9:00 से 12:00 बजे)

IISER एग्जाम की फीस 

  • General / OBC / EWS / OBC-NCL: ₹2,000
  • SC / ST / PwD / कश्मीरी माइग्रेंट: ₹1,000

IAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

IISER 2026 IAT के रजिस्ट्रेश का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
  2. 'Apply for IAT-2026' लिंक पर क्लिक करें और User ID व Password जनरेट करने के लिए रजिस्टर करें।
  3. लॉग इन करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. अपने दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।

IAT एग्जाम का पैटर्न 

IAT एग्जाम कुल 180 मिनट (3 घंटे) का होता है, जिसमें 60 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026 Rules: फॉर्म भरने से पहले जान लें NTA के ये नए नियम, रखें इन बातों का ध्यान

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 17:53 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News