RRB NTPC City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सिटी स्लिप कल यानि 6 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जा सकती है। RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का आयोजन 16 और 27 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपनी सिंट स्लिप जल्द डाउनलोड कर पाएंगे।
उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड/ हॉल टिकट सहित विवरण भी जान सकते हैं।
RRB NTPC City Intimation Slip 2026: हाइलाइट्स
आरआरबी की ओर से संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 और 27 मार्च, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पदों की संख्या | 5810 |
| सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 6 मार्च, 2026 |
| एग्जाम एडमिट कार्ड | 12 मार्च, 2026 |
| एग्जाम कब आयोजित होगा | 16 और 27 मार्च, 2026 |
| एग्जाम ड्यूरेशन | 90 मिनट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | All Regional Website |
RRB NTPC City Intimation Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, "CEN 06/2025: Link for Exam City, Date and Travel Authority" पर जाएं।
-
अब अपना Registration Number और Date of Birth डालें।
-
लॉगिन करने के बाद RRB NTPC City Intimation Slip 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अब अपना एग्जाम सेंटर और एग्जाम टाइम सहित डिटेल चेक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation