Bihar Board 12th Result 2026: Bihar Board 12th Result 2026: BSEB 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, डेट और टाइम के लिए यहां देखें

Akshara Verma
Last Updated: Mar 5, 2026, 19:07 IST

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। मार्च में आयोजित बिहार बोर्ड की 12वीं के एग्जाम में 16 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। पिछले रुझानों और जानकारी के अनुसार, BSEB 21 मार्च तक 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां देखें। 

BSEB is expected to release the Bihar Board 12th Intermediate Results Soon
BSEB is expected to release the Bihar Board 12th Intermediate Results Soon

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजारर कर रहे हैं। बोर्ड आमतौर पर मार्च के महीने में रिजल्ट जारी करता है। पिछले रुझानों के अनुसार, सटीक डेट की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से पहले जारी होने की उम्मीद है।

एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियस वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। इस साल एग्जाम 17 फरवरी को समाप्त हए थे। साथ ही, मूल्यांकन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई थी। बोर्ड ने आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही, मूल्यांकन प्रक्रिया भी 10 मार्च तक पूरी होने की संभावना है। 

पिछले रुझानों के अनुसार रिजल्ट की डेट 

बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से पूरे देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। छात्रों के लिए पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए एग्जाम रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स जारी की गई है। छात्र डेट्स के लिए नीचे टेबल को देखें। 

एग्जाम का साल  रिजल्ट की डेट टाइम 
2026 (एक्सपेक्टेड) 21 मार्च से 25 मार्च के बीच दोपहर 1:30 - 3:00 बजे
2025 25 मार्च 2024 दोपहर 1:15 बजे
2024 23 मार्च 2024 दोपहर 1:30 बजे
2023 21 मार्च 2023 दोपहर 2:00 बजे
2022 16 मार्च 2022 दोपहर 3:25 बजे

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Annual Intermediate Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और 'View' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

बिना इंटरनेट के SMS से कैसे देखें रिजल्ट?

यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं। 

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: BIHAR12 <space> अपना रोल नंबर
  • इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही पलों में आपका विषयवार रिजल्ट आपके फोन पर प्राप्त हो जाएगा।

यहां भी पढ़े: IISER Admission 2026: IAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 19:07 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News