UP Police SI Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस SI परीक्षा की सिटी स्लिप 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश दिए होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,543 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, और अब उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।
UP Police SI City Slip 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स
-
भर्ती संगठन – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड
-
परीक्षा नाम – यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026
-
पद का नाम – सब-इंस्पेक्टर (SI)
-
परीक्षा तिथि – 14 और 15 मार्च 2026
-
रिक्तियां – 4543 पद
-
आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in
UP Police SI Exam City Slip 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस SI परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक जल्द एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी समय पर स्लिप डाउनलोड करें ताकि परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले से मिल सके।
UP Police SI Exam City Slip 2026 Kaise Download Kare?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस एसआई परीक्षा सिटी स्लिप 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
यहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 पर उल्लिखित विवरण
यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 पर ये विवरण होंगे:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
परीक्षा शहर का नाम
-
परीक्षा तिथि
-
परीक्षा शिफ्ट (सुबह/शाम)
-
परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी (पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation