RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई उत्तर कुंजी rrbcdg.gov.in जारी, सीबीटी 1 रिस्पांस शीट PDF डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 5, 2026, 16:25 IST

RRB JE Answer Key 2026:आरआरबी की ओर से जेई सीबीटी 1 उत्तर कुंजी आज 5 मार्च ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी। नोटिफिकेशन के अनुसार, क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट PDF उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE Answer Key 2026 Out
RRB JE Answer Key 2026 Out

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आज 5 मार्च (4 बजे) सीबीटी 1 परीक्षा की Answer Key 2026 ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है। आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाएंगे, जिसकी हेल्प से उम्मीदवार अपने उत्तरों का सही मिलान और अपने संभावित स्कोर (Expected Score) की गणना कर सकते हैं।

RRB JE Answer Key 2026 Released Date: उत्तर कुंजी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से, आरआरबी का उद्देश्य भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के कुल 2585 पदों को भरना है। उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए सही मार्किंग स्कीम का उपयोग करना चाहिए और परिणाम घोषित होने से पहले अपनी योग्यता स्थिति का अनुमान लगाना चाहिए।

RRB JE Answer Key 2026 Date: हाइलाइट्स 

आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर की जारी कर दी है। यदि किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे ऑब्जेक्शन निर्धारित समय के भीतर कर सकेंगे। आंसर की से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

आरआरबी जेई परीक्षा

संगठन का नाम 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या 

05/2025

पदों की संख्या 

2585

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रसायन पर्यवेक्षक और धातुकर्म सहायक

आंसर की जारी होने की तिथि 

5 मार्च, 2026 (शाम 4 बजे) जारी 

ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि

5 से 11 मार्च, 2026

परीक्षा कब हुई थी

19, 20 और 25 फरवरी 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbcdg.gov.in 

RRB JE Answer Key 2026: डायरेक्ट लिंक 

आरआरबी जेई आंसर की 2026 रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने उत्तर कुंजी की जांच कर पाएंगे। 

आरआरबी जेई उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक

RRB JE Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति दर्ज विंडो

आरआरबी जेई उत्तर कुंजी में किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे वैध प्रमाण के साथ ऑब्जेक्शन 5 मार्च, 2026 से दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 मार्च तय गई है। 

उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से अपना ऑब्जेक्शन 50 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं।

RRB JE Answer Key 2026 CBT 1: ऑनलाइन उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर की जारी कर दी गई है, जिसे अब उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर www.rrbcdg.gov.in जाएं।

  2. होम पेज पर, "Latest Announcements" पर जाएं।

  3. अब " Junior Engineer Answer Key"  पर जाएं।

  4. लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. उम्मीदवार अब लॉगिन टैब पर क्लिक करें।

  6. अब स्क्रीन पर Junior Engineer Answer Key Response Sheet PDF डाउनलोड करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 12:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News