Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर कब आएगा?, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: Mar 5, 2026, 14:16 IST

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर रिजल्ट जारी करेगा। 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Jeevika Result 2026
Bihar Jeevika Result 2026

Bihar Jeevika Result 2026: Bihar Rural Livelihoods Promotion Society जल्द ही अपनी वेबसाइट brlps.in पर बिहार जीविका का रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा, जहां रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बिहार जीविका परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 18 दिसंबर 2025 जारी कर दी गई है। बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस भर्ती के तहत कुल 2747 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार, कार्यालय सहायक, सामुदायिक समन्वयक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी जैसे पद शामिल हैं। 

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट हाइलाइट्स

JEEViKA (Bihar Rural Livelihoods Promotion Society) ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट (BPIU/DPCU स्तर), ऑफिस असिस्टेंट, ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर पदों के लिए CBT परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। बिहार जीविका रिजल्ट 2026 और कट-ऑफ मार्क्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS)

परीक्षा का नाम

बिहार जीविका भर्ती परीक्षा

पदों के नाम

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव

कुल पद

2747

रिजल्ट जारी होने की तिथि

मार्च 2026 (पहला सप्ताह संभावित)

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (केवल ऑफिस असिस्टेंट व ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव के लिए), दस्तावेज़ सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

www.brlps.in

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 कब आएगा?

Bihar Rural Livelihoods Promotion Society द्वारा आयोजित बिहार जीविका भर्ती 2025 का रिजल्ट अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह मार्च 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

BRLPS Bihar Jeevika Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं।

  • वेबसाइट पर “Latest Updates” सेक्शन में क्लिक करें।

  • बिहार जीविका रिजल्ट 2026 से जुड़ा लिंक खोजें।

  • उस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF खुल जाएगी।

  • अपना रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर ढूंढकर रिजल्ट चेक करें।

  • आप चाहें तो रिजल्ट PDF को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 14:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News