Viksit Delhi CM Internship Program: कौन है पात्र और क्या है आवेदन प्रक्रिया? जानें सब कुछ

Last Updated: Mar 5, 2026, 18:47 IST

विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम, दिल्ली सरकार की एक पहल है, जिसमें 18–30 वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे युवाओं को 3 महीने सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलता है और ₹20,000 मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए पूरी की जा सकती है।

Viksit Delhi CM Internship Program: विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम (Viksit Delhi CM Internship Program) दिल्ली सरकार की एक पहल है, जिसे जून 2025 में सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया था। इसके तहत 18–30 वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे युवाओं को 3 महीने सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलता है और ₹20,000 मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को शासन और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। तीन महीने के इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने का मौका दिया जाता है, ताकि वे प्रशासनिक कार्यों और शहर के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। 

यह योजना क्यों है खास  

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि लगभग 3 महीने होती है, जो आमतौर पर जुलाई से सितंबर तक चलती है। चयनित इंटर्न को हर महीने ₹20,000 का स्टाइपेंड दिया जाता है। इसके अलावा प्रतिभागियों को कौशल विकास का अवसर, सरकारी अधिकारियों के साथ काम करने का अनुभव और कार्यक्रम पूरा होने पर विभागाध्यक्ष की ओर से प्रमाणपत्र भी मिलता है। 2025 में लगभग 9,000 आवेदनों में से 87 छात्रों का चयन किया गया था।

कौन है पात्र?

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा हो या पूरी कर चुका हो। इसके साथ ही 12वीं कक्षा में कम से कम 70% अंक होना आवश्यक है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदक का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में होना चाहिए या उसके पास दिल्ली का वैध निवास प्रमाण होना चाहिए। किसी भी विषय जैसे इंजीनियरिंग, कानून, प्रबंधन या सामाजिक विज्ञान के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं।

कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी:

बता दें  कि आवेदन के समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इनमें छात्र पहचान पत्र, पता प्रमाण (जैसे आधार कार्ड), 12वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि का प्रमाण (10वीं का प्रमाणपत्र) और एक लाइव सेल्फी शामिल होती है। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया की सत्यापन प्रक्रिया के लिए जरूरी होते हैं।

आवेदन की क्या है प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन किया जाता है। फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद उम्मीदवारों को 300 शब्दों के चार प्रश्नों का उत्तर देना होता है। इसके आधार पर प्रारंभिक चयन किया जाता है और शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को एक दिवसीय बूटकैंप के लिए बुलाया जाता है। 

लॉगिन और आधिकारिक वेबसाइट

आवेदन करने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करना होता है। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम, बूटकैंप निमंत्रण और चयन से संबंधित जानकारी मिलती है। 

आवेदन, अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट Viksit Delhi Yuva Official Portal पर नियमित रूप से विजिट कर सकते है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News