मिलिए गणितज्ञ नलिनी अनंतरामन से, जिनका शोध बदल रहा है क्वांटम कैओस की समझ

Last Updated: Mar 5, 2026, 13:02 IST

नलिनी अनंतरामन, गणित और सैद्धांतिक भौतिकी की दुनिया की प्रमुख शोधकर्ताओं में से एक हैं। उनका शोध मुख्य रूप से डायनेमिकल सिस्टम्स और क्वांटम कैओस जैसे जटिल विषयों पर केंद्रित है। नलिनी फ्लोरेंस अनंतरमन का जन्म 26 फरवरी 1976 को पेरिस, फ्रांस में हुआ था।  

नलिनी अनंतरामन (Nalini Anantharaman) फ्रांस की प्रसिद्ध गणितज्ञ हैं, जिनका शोध डायनेमिकल सिस्टम्स और क्वांटम कैओस पर केंद्रित है। उनका काम यह समझने में मदद करता है कि जटिल गणितीय प्रणालियाँ कैसे व्यवहार करती हैं। Henri Poincaré Prize और Infosys Prize से सम्मानित अनंतरामन का शोध गणित और भौतिकी के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। 

कौन हैं नलिनी अनंतरमन

नलिनी अनंतरामन, गणित और सैद्धांतिक भौतिकी की दुनिया की प्रमुख शोधकर्ताओं में से एक हैं। उनका शोध मुख्य रूप से डायनेमिकल सिस्टम्स और क्वांटम कैओस जैसे जटिल विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने गणित, ज्यामिति, विश्लेषण और मैथमेटिकल फिजिक्स को जोड़ते हुए एक मजबूत अकादमिक पहचान बनाई है और आज वे दुनिया के अग्रणी गणितज्ञों में गिनी जाती हैं।

कैसा रहा उनका शुरुआती जीवन 

नलिनी फ्लोरेंस अनंतरमन का जन्म 26 फरवरी 1976 को पेरिस, फ्रांस में हुआ था। उनका बचपन एक ऐसे परिवार में बीता जहां गणित रोजमर्रा की चर्चा का हिस्सा था। उनके माता-पिता दोनों गणितज्ञ थे और University of Orléans में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। इसी माहौल ने बचपन से ही उन्हें गणित की ओर प्रेरित किया।

शिक्षा और शोध की शुरुआत

अनंतरमन ने केवल 16 वर्ष की उम्र में स्नातक पढ़ाई शुरू कर दी और 1994 में प्रतिष्ठित École Normale Supérieure में प्रवेश लिया। उन्होंने वर्ष 2000 में Université Pierre et Marie Curie से पीएचडी पूरी की। उनका शोध डायनेमिकल सिस्टम्स और जियोडेसिक फ्लो की ज्यामिति पर केंद्रित था, जिसने आगे चलकर उनके वैज्ञानिक करियर की मजबूत नींव रखी।

एकेडमिक करियर और शोध क्षेत्र

बता दें कि पीएचडी के बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया और साल 2009 में University of Paris-Sud में पूर्ण प्रोफेसर बनीं। उन्होंने University of California, Berkeley और Institute for Advanced Study जैसे संस्थानों में भी विजिटिंग पदों पर कार्य किया। वर्तमान में वे University of Strasbourg में प्रोफेसर हैं और Collège de France में स्पेक्ट्रल ज्योमेट्री चेयर भी संभाल रही हैं।

शोध का विषय: डायनेमिकल सिस्टम्स और क्वांटम कैओस

उनका शोध यह समझने की कोशिश करता है कि जब किसी प्रणाली की गति अस्थिर या अनिश्चित हो जाती है तो उसका व्यवहार कैसा होता है। इसे समझाने के लिए उन्होंने बिलियर्ड गेंद का उदाहरण दिया, यदि कोई गेंद बिना घर्षण के टेबल पर घूमे और किनारों से टकराए, तो उसका यह लगातार चलता रहने वाला व्यवहार एक डायनेमिकल सिस्टम का उदाहरण है। उनका काम क्वांटम यूनिक एर्गोडिसिटी और श्रॉडिंगर ऑपरेटर के ईजेनफंक्शन्स जैसे विषयों से भी जुड़ा है।

पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय पहचान

नलिनी अनंतरमन को उनके शोध के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें Henri Poincaré Prize और Infosys Prize जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा साल 2011 में उन्हें Salem Prize और Grand Prix Jacques Herbrand भी मिला। 2018 में उन्हें International Congress of Mathematicians 2018 में प्लेनरी स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया। आज उनका शोध गणितीय भौतिकी और जटिल प्रणालियों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News