8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतते हुए क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कीं और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी। जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया.
T20 WC 2026 Prize Money: भारत बना चैंपियन, विजेता और रनर-अप को मिली कितनी प्राइज मनी? देखें पूरा प्राइज पूल
टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा खिताब
भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गया। इससे पहले टीम इंडिया 2007 और 2024 में भी खिताब जीत चुकी थी। 2007 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से अब तक कोई भी टीम तीन बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन भारत ने 2026 में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
🚨 HISTORY CREATED AT THE NARENDRA MODI STADIUM IN AHMEDABAD. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2026
- India becomes the first team to win the T20 World Cup 3 times.
- India becomes the first team to successfully defend their T20 World Cup.
- India becomes the first team to win the T20 Cup at home. 🇮🇳🏆 pic.twitter.com/K2QYGbFZYY
पहली बार किसी टीम ने बचाया टाइटल
भारत ने 2024 में जीते अपने खिताब का सफल बचाव भी किया। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमें लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो सकी थीं।
घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक जीत:
यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारत घरेलू जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन गया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1.32 लाख दर्शकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने यह ऐतिहासिक कारनामा किया।
भारत के लिए बड़े “पहली बार” वाले रिकॉर्ड:
- पहली टीम जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया, टीम इंडिया ने पिछला संस्करण जीतने के बाद लगातार दूसरी बार ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम किया।
- पहली टीम जिसने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीता – इससे पहले कोई भी मेज़बान देश अपने घर में यह ट्रॉफी नहीं जीत पाया था।
- भारत ने पहली बार लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीते – यह भारतीय टीम की ऐतिहासिक बैक-टू-बैक जीत रही है।
- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत – भारत ने फाइनल में बड़ी जीत दर्ज की, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास के सबसे बड़े जीत अंतर में से एक है।
मैच के अहम पल
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने सटीक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मुकाबले से बाहर कर दिया। इस मैदान पर भारत का टी20 रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है, जहां टीम ने पहले भी कई बड़ी जीत दर्ज की हैं।
स्टेडियम की ऐतिहासिक विरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले ही कई बड़े मुकाबलों का गवाह रह चुका है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यहां होने के बाद यह स्टेडियम भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक जीतों का प्रतीक बन गया है।
T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट: किस साल किस टीम ने जीता ICC T20 World Cup टाइटल? यहां देखें पूरी लिस्ट
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
Comments
All Comments (0)
Join the conversation