IND vs NZ WC Final 2026: टी20 विश्वकप में यदि न्यूजीलैंड हारा, तो भारत के नाम दर्ज होंगे ये रिकॉर्ड

Last Updated: Mar 8, 2026, 14:24 IST

भारत ने यदि टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो भारत के नाम कई रिकॉर्ड बनेंगे। इन रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप 2026

8 मार्च, 2026 का दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि, यदि टी20 विश्वकप 2026 का खिताब भारत जीत लेता है, तो  इतिहास में ऐसे कई रिकॉर्ड बनेंगे, जिन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। भारत के जीतने पर भारत पहली ऐसी टीम होगी, जिसने 3 बार टी20 विश्प कप जीता होगा। क्योंकि, इससे पहले भारत 2007 और 2024 में टी20 विश्वकप अपने नाम कर चुकी है।

न्यूजीलैंड को हराने पर क्या बनेंगे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड को हराने पर भारत के नाम सबसे ज्यादा खिताब के रिकॉर्ड से लेकर मेजबानी विश्वकप विजेता का रिकॉर्ड तक होगा, जो कि इस प्रकार हैंः

सबसे ज्यादा खिताब का रिकॉर्ड

यदि भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो भारत दुनिया की पहली टीम होगी, जिसने टी20 विश्वकप को 3 बार जीता होगा। क्योंकि, अभी भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड 2-2 खिताब के साथ बराबरी पर हैं। भारत ने 2007 और 2024 का विश्वकप जीता है।

लगातार दो बार जीतने का होगा खिताब

यदि भारत आज का मैच जीतता है, तो यह विश्वकप के इतिहास में पहली टीम होगी, जो कि लगातार दूसरा टी20 विश्वकप जीतेगी। क्योंकि, अभी तक किसी भी देश की टीम लगातार दो बार विश्वकप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

घर में जीतने वाली पहली टीम हो सकती है भारत

भारत की ओर से टी20 विश्वकप फाइनल मैच की मेजबानी की जा रही है। अभी तक कोई भी मेजबान देश अपनी धरती पर टी20 विश्वकप नहीं जीत सका है। यदि भारत न्यूजीलैंड को हराकर आज का मैच जीत लेता है, तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

न्यूजीलैंड को हराने का रिकॉर्ड 

टी20 विश्वकप का इतिहास उठाकर देखें, तो आज तक भारत ने कभी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। भारत, न्यूजीलैंड से तीन बार हारा है। यदि आज भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो यह विश्वकप के फाइनल मंच पर भारत की ऐतिहासिक जीत होगी।

कप्तानी के तौर पर बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

यदि भारत आज का मैच जीतता है, तो सूर्यकुमार यादव टी20 विश्वकप जीतने वाले एकमात्र कप्तान होंगे।

संजू सैमसन और ईशान किशन पर होंगी नजरें

इस पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन और ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। सैमसन ने सेमीफाइनल में 89 रनों के साथ यादगार पारी खेली थी। दोनों खिलाड़ियों ने यदि इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया, तो वे नॉकआउट प्रदर्शन में शामिल हो जाएंगे।

ऐसे में कह सकते हैं कि आज का टी20 विश्वकप फाइनल मैच भारत के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि, यदि आज भारत ने विश्वकप की ट्रॉफी उठाई, तो आज की जीत भारत को हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज कर देगी। 

पढ़ेंः टी20 में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे अधिक रन का खिताब, यहां जानें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News