आज यानि कि 8 मार्च 2026 का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि, इस दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। यह मैदान भारत के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण रहा है।
क्योंकि, कई बार यहां भारत के ऐसे रिकॉर्ड रहे हैं, जिन्होंने प्रशंसकों में कभी जोश भरा है, तो कभी घबराहट पैदा की है। यहां भारत ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिनमें से भारत की झोली में 7 बार जीत हासिल हुई है, जबकि 3 बार हार का सामना करना पड़ा है। इस लेख में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के T20I रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की खास उपलब्धि
भारत की ओर से इस मैदान पर फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की थी। यह जीत 168 रनों से रही थी, जिसमें शुभमन गिल के ही 126 रन रहे थे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड
|
बड़े मैचों में मिला-जुला रहा है असर
ICC के बड़े मैचों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला देखने को मिलता है, जो कि इस प्रकार हैः
2023 वर्ल्ड कप में भारत की हार
साल 2023 में भारत के इस मैदान पर ही भारत विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह बड़े जख्म की तरह है, जो कि इस मैदान से जुड़ा हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका से हुई हार
मौजूदा टूर्नामेंट 2026 में सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में भारत की हार हुई थी।
न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया
टी20 विश्वकप में आज तक भारत ने कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। ऐसे में यदि आज भारत न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड बनेगा।
मैच में पहले बल्लेबाजी का गणित
यदि पिछले आंकड़ों पर गौर करें, तो मैदान में जिन टीमों ने पहली बल्लेबाजी की है, उन 10 टीमों में से 7 टीमों ने मैच जीते हैं। वहीं, भारत ने भी अपनी कुल 7 जीत में से 6 जीत पहले बल्लेबाजी चुनकर ही हासिल की है।
यदि मैच जीते, तो क्या बनेगा रिकॉर्ड
-यदि आज का मैच भारत जीत लेता है, तो भारत बैक-टू-बैक दो बार T20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
-यह भारत के पास अपनी तीसरी टी20 की ट्रॉफी जीतने का मौका है।
-भारत इस मैच का मेजबान देश है। ऐसे में यदि आज भारत जीतता है, तो भारत अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
पढ़ेंः T20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में सबसे अधिक रन का खिताब किस खिलाड़ी के नाम है, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation