Live

{Last Date} RRB Group D Apply Online 2026: रेलवे के 22,195 पदों पर फौरन करें rrbapply.gov.in अप्लाई

Priyanka Pal
Mar 8, 2026, 13:15 IST

RRB Group D Last Date 2026: आरआरबी ग्रुप डी के 22,195 रिक्त पदों के लिए एप्लीकेशन समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना Application Form अंतिम तिथि 9 मार्च रात (11:59 बजे) भर सकते हैं। 


RRB Group D Apply Online Last Date
RRB Group D Apply Online Last Date

HIGHLIGHTS

  • आरआरबी ग्रुप डी के 22,195 रिक्त पदों के लिए आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं।
  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत करें अप्लाई।
  • दस्तावेज और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक शुल्क का भुगतान करें ताकि आवेदन Reject ना हो।

RRB Group D last Date to apply 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द समाप्त करने जा रहा है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत 22,195 (Level 1) रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें कल रात (11:59 बजे) से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह भर्ती भारतीय रेलवे की विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 

इस लेख में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक, आवेदन शुल्क सहित विवरण दिया गया है। 

RRB Group D last Date to apply 2026: अंतिम तिथि 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत ग्रुप डी (Level 1) पदों के लिए 22,195 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए ऑनलाइन Application Link अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को 9 मार्च 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को तय पात्रता मानदंडों के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना आवश्यक है।

9 मार्च के बाद कोई भी नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की जांच करें, सही दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक शुल्क का भुगतान करें ताकि आवेदन Reject ना हो।

RRB Group D Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी 2026 अधिसूचना पीडीएफ जारी की। ऑनलाइन आवेदन विंडो आज, 9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)तक खुली रहेगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देखें

आयोजन

तारीख

आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत की तारीख

31 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

11 मार्च 2026

आरआरबी ग्रुप डी संपादन विकल्प प्रारंभ तिथि

12 मार्च 2026

आरआरबी ग्रुप डी संपादन विकल्प की अंतिम तिथि

21 मार्च 2026

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

मई 2026

RRB Group D Online Apply 2026: डायरेक्ट लिंक 

सेबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, Document Verification और मेडिकल टेस्ट शामिल होगी। परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। पंजीकरण बंद होने के बाद, बोर्ड आवेदनों की जांच शुरू कर देगा। 

आरआरबी ग्रुप डी आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

RRB Group D Online Apply 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए कल रात 11.59 बजे तक पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले वेबसाइट  rrbapply.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, RRB Group D Online Apply Online 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना जरूरी विवरण नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  5. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Mar 8, 2026, 13:15 IST

    RRB Group D Recruitment 2026 Live: आवेदन की अंतिम तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है। यह आवेदन 22,195 रिक्तियों के लिए मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को 11 मार्च 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, Registration पूरा करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन में संशोधन की सुविधा 12 से 21 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी। 

  • Mar 8, 2026, 12:15 IST

    RRB Group D Apply Online 2026 Live: एप्लीकेशन फीस

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध डिजिटल भुगतान माध्यमों से ऑनलाइन किया जा सकता है।

    उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए Application Fees से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल देख सकते हैं:

    वर्ग

    आवेदन शुल्क

    यूआर (सामान्य)

    ₹500

    एससी/एसटी

    ₹250

    पूर्व सैनिक

    ₹250

    पीडब्ल्यूबीडी

    ₹250

    महिला उम्मीदवार

    ₹250

    ट्रांसजेंडर

    ₹250

    अल्पसंख्यकों

    ₹250

    आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग

    ₹250

  • Mar 8, 2026, 11:52 IST

    RRB Group D Recruitment 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी आवेदन की अंतिम तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 लेवल 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक 22,195 ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News