UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल मेन्स परीक्षा की तिथि जारी, देखें डिटेल्स

Last Updated: Mar 8, 2026, 12:58 IST

UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026: यूपीएसएसएससी ने लेखपाल की मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीच लेख में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026
UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026

UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर लेखपाल की मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक और UP PET पास करने वाले उम्मीदवार यह परीक्षा दे सकते हैं। आयोग की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी लेखपाल की मेन्स परीक्षा 2026 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। 

एग्जाम का नोटिस 07 मार्च 2026 को 21 मई 2026 को होने वाली परीक्षा हेतु लेखपाल के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 02-Exam/2025 के तहत जारी किया गया था। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार पहले शॉर्टलिस्ट किए जा चुके हैं, वे अब मेन्स की लेखपाल की परीक्षा दे सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Exam 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी ने लखपाल की मेन्स परीक्षा 2026 की तिथि की घोषणा कर दी है। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

परीक्षा का नाम 

लेखपाल मेन्स परीक्षा 

पद का नाम 

राजस्व लेखपाल 

रिक्त पदों की संख्या 

7994 

विज्ञापन संख्या 

02-Exam/2025

ऑफिशियल नोटिस 

जारी 

यूपी लेखपाल परीक्षा तिथि 

21 मई 2026 

यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 

मई 2026 

एग्जाम का मोड 

ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal Exam 2026 जल्द जारी 

यूपीएसएसएससी लेखपाल मेन्स की परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की  तिथि और दिन,  परीक्षा केंद्र की जानकारी और अन्य महत्वूपूर्ण दिशा-निर्देश होते हैं। इन्हें उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

UPSSSC Lekhpal Exam 2026 का पैटर्न 

यूपी लेखपाल मेन्स की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा में कुल 3 भाग होंगे। पहले भाग में जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न और तीसरे भाग में यूपी राज्य से जुड़े प्रश्न होंगे। 100 नंबर का पेपर होगा और हर एक प्रश्न के लिए 1 नंबर होगा। नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। 

जो उम्मीदवार यूपी लेखपाल की मेन्स परीक्षा 2026 पास कर लेंगे। इस बाद उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनो और क्लर्क सहित पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News