RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप आज, चेक करें परीक्षा तिथि और शिफ्ट

Last Updated: Mar 7, 2026, 16:55 IST

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026: ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026, CEN 06/2025 के तहत ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाली है। जिन कैंडिडेट्स ने 5,810 वैकेंसी के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026
RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026

RRB NTPC Graduate City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड आज यानी 7 मार्च 2026 को RRB NTPC Exam के लिए RRB NTPC ग्रेजुएट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी करने जा रहा है। जो उम्मीदवार 16 से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट समेत कुल 5810 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026-हाइलाइट्स

जिन उम्मीदवारों के आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट और स्वीकार कर लिए गए हैं, वे जल्द ही अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। उम्मीदवार Railway Recruitment Board के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 (ग्रेजुएट लेवल)

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड

CEN नंबर

CEN 06/2025

ग्रेजुएट लेवल वैकेंसी

5,810

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा तिथि

16 से 27 मार्च 2026

सिटी स्लिप जारी

6 मार्च 2026

एडमिट कार्ड जारी

परीक्षा से 4 दिन पहले

आधिकारिक वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB NTPC City Intimation Slip 2026 Link

आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 लिंक  आज 7 मार्च 2026 से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-rrbcdg.gov.in और अन्य रीजनल RRB पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अपनी RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 देखने और डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1: Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या किसी अन्य रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2:RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (ग्रेजुएट लेवल) CEN 06/2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका एग्जाम सिटी और परीक्षा शेड्यूल दिखाई देगा।

स्टेप 6: स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

RRB NTPC Graduate City Slip 2026 पर उल्लिखित विवरण

सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB NTPC Exam की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अथॉरिटी को जानकारी दें। सिटी स्लिप में आमतौर पर ये जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • एग्जाम सिटी का नाम

  • परीक्षा की तारीख

  • एग्जाम सेंटर की डिटेल्स 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News