T20 World Cup 2026 Final IND vs NZ: फाइनल मैच में कौन है ऑन-फील्ड अंपायर और कौन मैच रेफरी? देखें सभी के नाम

Last Updated: Mar 7, 2026, 16:49 IST

T20 World Cup 2026 Final IND vs NZ: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर, एड्रियन होल्डस्टॉक फोर्थ अंपायर और एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ICC Men's T20 World Cup 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच 8 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित होगा। इस मुकाबले के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर, एड्रियन होल्डस्टॉक फोर्थ अंपायर और एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। भारत के सामने ख़िताब बचाने की चुनौती होगी. 

कौन होंगे ऑन-फील्ड अंपायर

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ (Richard Illingworth) और एलेक्स व्हार्फ (Alex Wharf) ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। दोनों अंपायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभवी माने जाते हैं और बड़े टूर्नामेंटों में कई अहम मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। 

लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

रिचर्ड इलिंगवर्थ के लिए यह लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होगा। इससे पहले उन्होंने साल 2024 के फाइनल में भी अंपायरिंग की थी, जहां वे Chris Gaffaney के साथ मैदान पर मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने ODI वर्ल्ड कप 2023 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अंपायरिंग की है।

एलेक्स व्हार्फ का अनुभव

एलेक्स व्हार्फ भी बड़े ICC टूर्नामेंटों में अंपायरिंग का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ICC महिला वर्ल्ड 2022 और ICC Men's Cricket World Cup 2023 में भी अंपायर की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2025 में उन्हें अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर (Emirates ICC Elite Panel of Umpires) में शामिल किया गया था।

फाइनल मुकाबले में किसको मिला कौन सा रोल:

भूमिका

नाम

ऑन-फील्ड अंपायर

रिचर्ड इलिंगवर्थ

ऑन-फील्ड अंपायर

एलेक्स व्हार्फ

थर्ड अंपायर

अल्लाहुद्दीन पालेकर

फोर्थ अंपायर

एड्रियन होल्डस्टॉक

मैच रेफरी

एंडी पाइक्रॉफ्ट

थर्ड और फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी

इस मुकाबले में थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर (Allahuddien Paleker) निभाएंगे। 48 वर्षीय पालेकर को मार्च 2025 में ICC के एलीट पैनल में शामिल किया गया था और उन्होंने इस टूर्नामेंट में छह मैचों में अंपायरिंग की है। वहीं फोर्थ अंपायर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के एड्रियान होल्डस्टॉक (Adrian Holdstock) मौजूद रहेंगे।

मैच रेफरी की भूमिका

फाइनल मुकाबले में मैच रेफरी की जिम्मेदारी अनुभवी अधिकारी एंडी पाइक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) को दी गई है। मैच रेफरी मैदान के बाहर से पूरे मैच की निगरानी करते हैं और खेल के नियमों के पालन को सुनिश्चित करते हैं।

कुल मिलाकर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े फाइनल मुकाबले के लिए ICC ने अनुभवी अंपायर और अधिकारियों की टीम नियुक्त की है, ताकि मैच निष्पक्ष और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

T20 World Cup 2026 Final: ईशान किशन की कौन-सी रही सबसे बड़ी पारी और किस टीम के खिलाफ कितने रन? देखें पूरा रिकॉर्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News