HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर विज्ञापन संख्या HC-Misc. 12026 के तहत 19 पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर और ड्राइवर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
इन पदों के लिए चयन एचपी हाइकोर्ट के अनुसार किया जाएगा, जिसमें पहले लिखित परीक्षा, फिर टाइपिंग टेस्ट और आखिर में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एचपी हाइकोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
HP High Court Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
जो उम्मीदवार को अपनी 10वीं और ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं, वे एचपी हाईकोर्ट में निहित पदों के लिए आवदेन करने योग्य है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HP High Court) |
| पद का नाम | स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर और ड्राइवर |
| रिक्त पदों की संख्या | 19 |
| विज्ञापन संख्या | HC-Misc. 12026 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | highcourt.hp.gov.in |
HP High Court Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर और ड्राइवर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एचपी हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in या आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| HP High Court Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
HP High Court Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है साथ ही अनुभव होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता और आयु में छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबर में एचपी हाई कोर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
HP High Court Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचपी हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं।
-
HP High Court Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म में फीड की गई जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करें। अब आवेदन फीस भरें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
HP High Court Notification 2026 चयन प्रक्रिया और फीस
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में निहित पदों की चयन प्रकिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले लिखित परीक्षा होगी। फिर टाइपिंग टेस्ट होगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 450 रुपये देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 300 रुपये रखी गई है।
ये भी पढ़ें: GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: गेल में 70 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation