India Post Recruitment 2026: भारतीय डाक में मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन और टर्नर सहित पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Mar 8, 2026, 14:34 IST

India Post Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ने एमवी मकैनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन और टर्नर सहित कई रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार भर्ती, पात्रता मानदंड, रजिस्ट्रेशन फीस और लिंक आदि के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। 

India Post Recruitment 2026
India Post Recruitment 2026

India Post Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर कई कुशल कारीगर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इनमें मोटर वाहन मैकेनिक (6), मोटर वाहन इलेक्ट्रीशियन (1), टर्नर (1), वेल्डर (1), टायरमैन (1) और लुहार (1) आदि शामिल है। इन पदों के लिए सीधी भर्ती मुंबई स्थित मोटर सेल सर्विस में की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 19,900/- रूपये का वेतनमान मिलेगा, जो 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स के लेवल-2 में होगा। 

India Post Notification PDF 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमवी मकैनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन और टर्नर सहित कई रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। नीचे ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

इंडिया पोस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026

क्लिक करें 

India Post Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

इंडियो पोस्ट में कुशल कारीगर के रिक्त पदों के अंतर्गत विज्ञापन संख्या, पद का नाम और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारील के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय डाक (India Post) 

पद का नाम 

कुशल कारीगर 

रिक्त पदों की संख्या 

11

विज्ञापन संख्या 

DMS-8/Tech. Rectt/2024 & 2025/224

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

20 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

31 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.indiapost.gov.in

India Post Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इंडिया पोस्ट में एमवी मकैनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन और टर्नर सहित कई रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का सामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप-C के अंतर्गत कुशल कारीगर के रूप में योग्य होना आवश्यक है। आयु सीमा और आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

India Post Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें। 

  • सभी जरूरी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र को सेल्फ अटेस्ट करें। 

  • अब इन डॉक्यूमेंट्स को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।   

  • आवेदन फॉर्म सहित डॉक्यूमेंट्स को लिफाफे में रखें।

  • लिफाफे को वरिष्ठ प्रबंधक कार्यालय, मेल मोटर सेवा, 134-A, एस. के. अहिरे मार्ग, वर्ली, मुंबई – 400018 पते पर पोस्ट करें। 

ये भी पढें: UPSSSC Lekhpal Exam Date Released 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल मेन्स परीक्षा की तिथि जारी, देखें डिटेल्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 14:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News