UPSC Topper 2025 AIR 9 Astha Jain: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में IPS आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर परिवार और समाज के लिए मिसाल कायम की। साबित किया कि मेहनत, जुनून और लगन के बूते कुछ भी नामुमकिन नहीं। आस्था पहले दो बार सिविल सर्विस की परीक्षा दे चुकी है, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। पहले प्रयास में 131वीं और दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक हासिल की। इसके चलते वह IPS तो बन गई लेकिन, मन में कहीं न कहीं IAS बनने की कसक बाकी थी और सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में रैंक 9 लाकर IAS बनने के सपने को सच कर दिखाया। आस्था की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।
कौन है आस्था जैन
आस्था का जन्म उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला शहर में हुआ। आस्था ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका पालन-पोषण एक एक पढ़े-लिखे परिवार में हुआ। आस्था के पिता जय जैन शहर में ही एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं और मां ममता जैन हाउस वाइफ है। वह अपने स्कूली दिनों में स्टूडेंट लीडरशिप और सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहती थी। इस दौरान शासन, नीतिगत चर्चाओं और लोक सेवा के प्रति उनकी रुचि और मजबूत हुई। इसके बाद ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा जागी।
आस्था जैन की Education Qualification
आस्था जैन ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई स्कोटिश इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। ग्रजुएशन के लिए उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय के मिरांडा हाउस में दाखिला ले लिया। आस्था ने अपनी ग्रेजुएशन राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय में की। 2022 में वह ग्रेजुएट हो गई। वह पढ़ाई में हमेशा आगे रही है।
आस्था जैन ने UPSC की तैयारी कैसे की?
आस्था जैन के UPSC CSE 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए आस्था रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation