CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B, C टियर 2 परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Mar 8, 2026, 16:33 IST

CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ग्रुप A, B और C भर्ती (DRQ 2026) के लिए टियर-II परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 2 मार्च 2026 को टियर-I का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब टियर-II परीक्षा 18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए सेशन टाइमिंग और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026 OUT
CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026 OUT

CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026: Central Board of Secondary Education ने CBSE ग्रुप A, B और C भर्ती 2026 के लिए टियर-II परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 2 मार्च 2026 को घोषित टियर-I रिजल्ट में सफल हुए हैं, वे अब अप्रैल 2026 में होने वाली टियर-II परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर-II परीक्षा अप्रैल 2026 के दो वीकेंड में आयोजित की जाएगी—18-19 अप्रैल और 25-26 अप्रैल 2026। उम्मीदवार अब अपने-अपने पोस्ट कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख और सेशन टाइमिंग आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट समेत ग्रुप A, B और C के कई पद शामिल हैं।

CBSE Group A, B, C Tier 2 Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और शेड्यूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने DRQ 2026 टियर-II परीक्षा शेड्यूल को लेकर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इस नोटिस को सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही उम्मीदवारों के अलग-अलग लॉगिन के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ा विस्तृत शेड्यूल नीचे दिया गया है।

परीक्षा तिथि

सेशन

पोस्ट कोड

पद का नाम

समय

अवधि

18 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सेशन-I

01/25

असिस्टेंट सेक्रेटरी (पे लेवल-10)

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30

3 घंटे

18 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सेशन-II

05/25

अकाउंट्स ऑफिसर (पे लेवल-10)

दोपहर 2:30 से शाम 5:30

3 घंटे

19 अप्रैल 2026 (रविवार)

सेशन-I

06/25

सुपरिंटेंडेंट (पे लेवल-6)

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30

3 घंटे

19 अप्रैल 2026 (रविवार)

सेशन-II

07/25

जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (पे लेवल-6)

दोपहर 2:30 से शाम 5:30

3 घंटे

25 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सेशन-I

02/25

असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (अकादमिक) (पे लेवल-10)

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30

3 घंटे

25 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सेशन-I

03/25

असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) (पे लेवल-10)

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30

3 घंटे

25 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सेशन-I

04/25

असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) (पे लेवल-10)

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30

3 घंटे

26 अप्रैल 2026 (रविवार)

सेशन-I

09/25

जूनियर असिस्टेंट (पे लेवल-2)

सुबह 9:30 से 11:45

2 घंटे 15 मिनट

26 अप्रैल 2026 (रविवार)

सेशन-II

08/25

जूनियर अकाउंटेंट (पे लेवल-2)

दोपहर 2:30 से शाम 5:30

3 घंटे

CBSE Group ABC Exam Date 2026 PDF

Central Board of Secondary Education के अनुसार ग्रुप A, B और C भर्ती का टियर-II एग्जाम 18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा अलग-अलग पदों के लिए एक कॉमन पेपर होगी, जिसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। परीक्षा शहर, केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अप्रैल 2026 में CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Screenshot 2026-03-07 171723

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News