UPSC Topper 2025 AIR 9 Ujjwal Priyank: उज्ज्वल प्रियांक ने तीसरी बार में हासिल की 10वीं रैंक, लगन और मेहनत से कायम की मिसाल

Last Updated: Mar 8, 2026, 22:34 IST

UPSC Topper 2025 AIR 10 Ujjwal Priyank: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का सलेक्शन किया गया। बिहार के रहने वाले उज्ज्वल प्रियांक ने अपने तीसरे प्रयास में CSE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-10 हासिल कर परिवार और समाज के लिए एक मिसाल कायम की।

UPSC Topper 2025 AIR 10 Ujjwal Priyank
UPSC Topper 2025 AIR 10 Ujjwal Priyank

UPSC Topper 2025 AIR 10 Ujjwal Priyank: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का सलेक्शन किया गया। बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले उज्ज्वल ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल कर कीर्तिमान रचने का काम किया। इससे पहले वह दो बार सिविल सेवा की परीक्षा में असफल हो चुके हैं। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। उज्ज्वल की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।  

कौन हैं उज्ज्वल प्रियांक 

उज्ज्वल प्रियंक का जन्म वर्ष 1999 में बिहार के पटना शहर में हुआ था। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका बचपन ऐसे परिवार में बीता, जहां शिक्षा और अनुशासन पर खास जोर दिया गया। उनके पिता संजीव खुद का काम करते हैं। माता अनामिका घर की जिम्मेदारियां संभालती है। उज्ज्वल हमेशा जिज्ञासु प्रवृत्ति के रहे हैं। सीखने की उनमें ललक बनी रहती थी। यही जुनून आगे चलकर उन्हें सिविल सेवा की दुनिया में ले आया। आज जिसका रिजल्ट हम सबके सामने हैं। 

उज्ज्वल प्रियांक ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी कैसे की? 

उज्ज्वल प्रियांकहमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे। दो बार की असफलता ने उन्हें तीसरी बार में सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। 

उज्ज्वल प्रियांक की Educational Qualification

उज्ज्वल प्रियंक ने वर्ष 2016 में 10वीं की पढ़ाई पटना में स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल से पूरी की। साल 2018 में 12वीं की कक्षा पटना में स्थित सेंट माइकल स्कूल से की। 12वीं के बाद जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी से साल 2022 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) टॉपर लिस्ट 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।    आप नीचे टेबल में टॉपर की लिस्ट देख सकते हैं। 

रैंक 

रोल नंबर 

    नाम

1

1131589

अनुज अग्निहोत्री 

2

4000040

राजेश्वरी सुवे एम

3

3512521

एकांश ढुल 

 

4

0834732

राघव झुनझुनवाला

5

0409847

ईशान भटनागर

6

6410067

ज़ीनिया अरोड़ा

7

0818306

ए आर राजा मोहिद्दीन 

 

8

0843487

पक्षल सेकेट्री

9

0831647

आस्था जैन

10 

1523945

उज्ज्वल प्रियांक


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 22:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News