T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट: किस साल किस टीम ने जीता ICC T20 World Cup टाइटल? यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Mar 8, 2026, 22:55 IST

ICC T20 World Cup Winners List: टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास! इस ख़िताब के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम बनकर उभरी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गयी और कुल तीन खिताब के साथ अपनी बादशाहत कायम कर दी।

ICC T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट (2007-2026)
ICC T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट (2007-2026)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया और विजेता भारत बना. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी, जिसमें भारत ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने भी ट्रॉफी अपने नाम की। 2024 में भारत चैंपियन बना। यहां देखें किस साल किस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और 2026 तक इसके कुल 10 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। अलग-अलग देशों में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ती हैं। 

T20 WC 2026 Prize Money: भारत बना चैंपियन, विजेता और रनर-अप को मिली कितनी प्राइज मनी? देखें पूरा प्राइज पूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल किसने जीता:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, और भारत विजेता बना. आप अपडेटेड लिस्ट यहां देख सकते है-

पहला टी20 वर्ल्ड कप किसने जीता: 

भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महान एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद टीम ने लंबा इंतजार किया और फिर 2024 में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता।

India were winners of the T20 World Cup 2024

Picture by Getty Images

अन्य चैंपियन टीमों का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान ने 2009 में खिताब जीता, जबकि इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में दो बार जीत हासिल कर टी20 क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाई। श्रीलंका ने 2014 में भारत को हराकर पहली बार यह खिताब जीता था।

टी20 वर्ल्ड कप विजेता लिस्ट:

साल 2026 के विजेता का नाम बस कुछ ही देर में सामने आ जायेगा. 

वर्ष

विजेता

उपविजेता

मेज़बान

2026

भारत 

न्यूजीलैंड

भारत और श्रीलंका

2024

भारत

दक्षिण अफ्रीका

अमेरिका और वेस्टइंडीज

2022

इंग्लैंड

पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया

2021

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

यूएई और ओमान

2016

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

भारत

2014

श्रीलंका

भारत

बांग्लादेश

2012

वेस्टइंडीज

श्रीलंका

श्रीलंका

2010

इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज

2009

पाकिस्तान

श्रीलंका

इंग्लैंड

2007

भारत

पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीका

यादगार फाइनल और ऐतिहासिक पल

इस टूर्नामेंट के कई फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। 2007 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था। 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज के Carlos Brathwaite ने लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं 2024 में Virat Kohli की शानदार पारी और Jasprit Bumrah की घातक गेंदबाजी ने भारत को चैंपियन बनाया।

टी20 क्रिकेट का बढ़ता दबदबा 

टी20 वर्ल्ड कप ने क्रिकेट को और अधिक रोमांचक और लोकप्रिय बना दिया है। तेज बल्लेबाजी, आक्रामक गेंदबाजी और रणनीतिक कप्तानी के कारण यह फॉर्मेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। हर संस्करण के साथ प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होती जा रही है, जिससे यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन चुका है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल IND vs NZ: ICC फाइनल में कब किसने मारी है बाजी? देखें पूरा रिकॉर्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 19:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News