दुनिया के अमूमन सभी देशों में अपने-अपने एयरपोर्ट हैं। इस कड़ी में एशिया के अलग-अलग देशों में एयरपोर्ट मौजूद हैं। यदि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें, तो यह सऊदी अरब में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। आपको बता दें कि यह सिर्फ एशिया का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। कितना बड़ा है यह एयरपोर्ट और क्या हैं इसकी विशेषताएं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कितना बड़ा है किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट
किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम में स्थित है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 766 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यही वजह है कि यह न सिर्फ एशिया का बल्कि, दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।
आप इसके आकार का इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें मुंबई जैसे दो से अधिक शहर समा सकते हैं। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के कुल एरिया का करीब 5 फीसदी हिस्सा ही विमानों के लिए उपयोग किया जाता है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अपने आकार की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। यदि एकड़ में इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 1,92,000 एकड़ है।
6 मंजिला है पैसेंजर टर्मिनल
एयरपोर्ट पर 6 मंजिला पैसेंजर इमारत मौजूद है। यहां विदेशी एयरलाइंस के लिए अलग और सऊदी अरब के लिए घरेलू उड़ानों का अलग से सेक्शन बनाया गया है।
एयरपोर्ट पर बना हुआ है रॉयल टर्मिनल
एयरपोर्ट पर शाही परिवार व VVIP के लिए अलग से टर्मिनल बने हुए हैं। इस टर्मिनल को अपनी शाही वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
टर्मिनल की छत पर पढ़ी जा सकती है नमाज
सऊदी अरब एक मुस्लिम बहुल देश है। ऐसे में पैसेंजर टर्मिनल की छत पर एक मस्जिद भी बनी हुई है। यह इतनी बड़ी है कि यहां एक बार में 2,000 से अधिक नमाजी नमाज अदा कर सकते हैं।
लैंड कर सकता है दुनिया का सबसे बड़ा विमान
एयरपोर्ट पर 4 किलोमीटर लंबे दो रनवे बनाए गए हैं। ये दोनों रनवे इतने मजबूत और लंबे हैं कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा विमान यानि कि एयरबस ए380 भी लैंड कर सकता है।
तेल और गैस उद्योग का केंद्र
इस एयरपोर्ट को सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का मुख्य प्रवेश द्वार भी कहा जाता है, जो कि तेल और गैस उद्योग का प्रमुख केंद्र है।
पढ़ेंः दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कौन-सा है, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation