Optical Illusion दिमाग और नजरों के लिए सबसे बेहतर अभ्यास माना जाता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक फलों की टोकरी वाली तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में बहुत-से फल देखने को मिलते हैं। हालांकि, इन फलों के बीच चीकू भी छिपा हुआ है। कई लोग इसे बहुत समय लेने के बाद भी नहीं ढूंढ सके हैं। क्या आप इसे सिर्फ 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
बहुत ही रोचक है तस्वीर
इस तस्वीर को इस प्रकार बनाया गया है कि दिखने में यह तस्वीर बहुत ही भरी हुई लगती है। फलों को टोकरी के साथ-साथ बाहर तक फैलाया गया है। साथ ही, भ्रमित करने के लिए अमूमन सभी प्रकार के प्रमुख फलों को इसमें शामिल किया गया है। यही वजह है कि इन फलों के बीच उन फलों को छिपाया जा सकता है, जो कि टोकरी में पहले से मौजूद नहीं हैं। ऐसे में हमने बाकी फलों के बीच चीकू को छिपाया है।
रंगों को किया गया है अधिक शार्प
यदि आप तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में इस्तेमाल किए गए रंगों को सामान्य से अधिक शार्प किया गया है। ऐसा करने की वजह से तस्वीर में मौजूद एलिमेंट्स अधिक ब्राइट दिख रहे हैं।
क्या आपने अब चीकू को ढूंढ लिया है ?
क्या आपने अब चीकू को ढूंढ लिया है ? यदि नहीं, तो कोई बात नहीं। आप चीकू को ढूंढने में थोड़ा समय और ले लिजिए। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 20 सेकेंड से अधिक न हो। क्योंकि, कई लोग इसे 20 सेकेंड में भी नहीं ढूंढ सके हैं। आप जितनी जल्दी चीकू को ढूंढेंगे, यह उतना ही आपकी तेज नजर और तीव्र बुद्धि का प्रमाण होगा।

Source: Pinterest
यहां छिपा हुआ है चीकू
हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब फलों की टोकरी में चीकू को ढूंढ लिया होगा। यदि नहीं, तो कोई बात नहीं। हम आपको इसकी सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, फलों की टोकरी में चीकू दाएं तरफ है। इसे टोकरी के हैंडल के साथ छिपाया गया है। आपकी सुविधा के लिए हमने चीकू को लाल रंग के घेरे में रखा है।
पढ़ेंः तस्वीर में छिपकर बैठा है तोता, 10 सेकेंड में भी नहीं दे सकेंगे जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation