UPSSSC असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 402 असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन पदों का नोटिफिकेशन

Last Updated: Mar 18, 2026, 14:44 IST

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन के 402 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। 

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026 Notification
UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026 Notification

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन  आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत बोरिंग टेक्निशियन के कुल 402 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 15 अप्रैल से शुरू होंगे और उम्मीदवार 5 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए यूपीपीएसएसएससी भर्ती प्रक्रिया 2026 से संबंधित पात्रता मानदंड, आयु सीमा सहित विवरण देख सकते हैं। 

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: नोटिफिकेशन जारी 

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियल भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 16 मार्च को जारी किया गया है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन अप्रैल से कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियल भर्ती नोटिफिकेशन 

पीडीएफ डाउनलोड करें

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियल भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन  आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन

विज्ञापन संख्या 

04/2026

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

16 मार्च, 2026

आवेदन करने की तिथि 

15 अप्रैल से 5 मई, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई

आयु सीमा 

18 से 40 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

Check: BPSC 33rd Judicial Services Online Form 2026

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 5 मई तक आवेदन पूरा करना होगा। एप्लीकेशन फीस का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक यहां लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें।

  5. एप्लीकेशन फीस भरकर सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News