Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे 20 मार्च को घोषित करेगा। ये नतीजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित BSEB मुख्यालय में घोषित करेंगे। छात्र जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2026 Date
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 20 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट results.biharboardonline.com पर भी उपलब्ध होगा। बोर्ड अधिकारियों ने जागरण जोश को रिजल्ट की तारीख की पुष्टि की है। साथ ही, उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी करेगा।
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 कैेसे चेक करें?
बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं परिणाम 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
-
पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज कक्षा 10 रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
-
“Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही देखने के लिए अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation