Rajasthan 10th Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(RBSE) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आगामी 20 मार्च को जारी किया जाएगा। ऐसे में इस बार 10वीं बोर्ड के पंजीकृत 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। राजस्थान बोर्ड द्वारा इस संबंंध में 19 मार्च को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इतिहास बनाने की राह पर राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें, तो राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट हमेशा से परीक्षाएं खत्म होने के दो महीने बाद जारी किया जाता है। हालांकि, यह पहली बार है, जब बोर्ड द्वारा मार्च में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
RBSE 10th Result 2026: ऐसे चेकर करें राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट
-सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in या Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंचें।
-यहां होम पेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-अब यहां RBSE Secondary result 2026 पर क्लिक करें।
-अब यहां रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-पोर्टल पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
-भविष्य के लिए स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट देखने के बाद तुरंत करें ये काम
राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट बहुत ध्यान से देखें। इस दौरान अपना रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और अंकों की जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखे, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। क्योंंकि, राजस्थान बोर्ड द्वारा इस प्रकार की त्रुटि सुधारने का मौका दिया जाता है।
Rajasthan 10th Board Result 2026: छात्रों को बोर्ड ने दी यह सलाह
राजस्थान 10वीं बोर्ड के छात्रों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सलाह दी गई है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि छात्र बोर्ड रिजल्ट को लेकर तनाव न लें। यह केवल एक चरण है, जीवन में कई मौके आते हैं। छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ भविष्य की तैयारी करनी चाहिए।
Rajresults.nic.in: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में यदि किसी छात्र के एक यो दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं होंगे, तो उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा। आमतौर पर बोर्ड द्वारा जुलाई या अगस्त में सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन इसलिए किया जाता है, जिससे किसी भी छात्र का पूरा साल बर्बाद न हो और वह अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए परीक्षा दे सके।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation