CSU Non-Teaching Recruitment 2026: सीएसयू में नॉन-टीचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 18, 2026, 14:14 IST

CSU Non-Teaching Recruitment 2026: सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी (CSU) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉन टीचिंग की 144 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस  नोटिफिकेशन के तहत एमटीएस, एलडीसी और सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सीएसयू की ऑफिशियल वेबसाइट sanskrit.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   

CSU Non-Teaching Recruitment 2026
CSU Non-Teaching Recruitment 2026

CSU Non-Teaching Recruitment 2026: सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी (CSU) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sanskrit.nic.in पर सीएसयू नॉन-टीचिंग के रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रशासन और सहायक स्टाफ के एमटीएस, एलडीसी, असिस्टेंट और सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पदों को भरना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या CSU/02/2026) 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

CSU Non-Teaching Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक 

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार की सुविधा हेतु आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

सीएसयू नॉन टीचिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

CSU Non-Teaching Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

सीएसयू ने ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुुप-सी के नॉन-टीचिंग पदो के लिए नोटिफिकेशन 2026 की PDF जारी कर दी है। इन पदों के लिए सीएसयू की ऑफिशियल वेबसाइट sanskrit.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। नीचे टेबल से आप भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी (CSU) 

विज्ञापन संख्या 

CSU/02/2026

रिक्त पदों की संख्या 

144

पद का नाम 

एमटीएस, एलडीसी, यूडीसी, असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पद 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

16 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

16 अप्रैल 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sanskrit.nic.in

CSU Non-Teaching Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करमे के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार के पास 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की ग्रेजुएशन की डिग्री/मार्कशीट के अलावा पद से संबंधित कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऊपर टेबल में निहित सीएसयू नॉन-टीचिंग की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।

CSU Non-Teaching Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

सीएसयू में ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुुप-सी के नॉन-टीचिंग पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीएसयू की ऑफिशियल वेबसाइट sanskrit.nic.in पर जाएं। 

  • CSU Non-Teaching Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: IDBI JAM Last Date 2026: जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1300 पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ग्रेजुएशन पास करें Apply

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 14:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News