CBSE 10th Exam 2026 Phase 2: CBSE दूसरे एग्जाम के लिए LOC का प्रोसेस शुरू, जानें फीस से जुड़ी अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 18, 2026, 14:15 IST

CBSE 10th 2nd Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा 10वीं का दूसरा एग्जाम मई 2026 में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। एग्जाम के लिए आज यानी 18 मार्च 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फीस और एलिजिबिलिटी कैटेरिया जानने के लिए यहां से लें जानकारी।

CBSE Board Class 10th Exam 2026 Phase 2 LOC Registration Process Begins
CBSE Board Class 10th Exam 2026 Phase 2 LOC Registration Process Begins

CBSE Class 10th Second Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2026 से साल में दो बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करने का फैसला लिया है। CBSE ने मई 2026 में होने वाले दूसरे 10वीं बोर्ड एग्जाम बारे में एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें स्टूडेंट्स को तीन सब्जेक्ट तक में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया गया है। 

CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने की प्रक्रिया आज यानी 18 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। छात्र इस प्रक्रिया को स्कूल के माध्यम से ही पूरा कर सकेंगे। 

CBSE Class 10th Second Exam Schedule: LOC सबमिशन का शेड्यूल तीन स्टेप्स की प्रक्रिया में 

CBSE ने स्कूलों को तीन स्टेप्स में डेटा जमा करने की सुविधा प्रदान की है, जिसमें छात्र और पेरेंट्स अपने समय के अनुसार आराम से पूरा कर सकते हैं। LOC सबमिशन का पूरा शेड्यूल जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

फेज  गतिविधि समय सीमा 
पहला फेज  LOC डेटा सबमिशन 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक
दूसरा फेज  रिजल्ट के बाद  पहले एग्जाम का रिजल्ट आने के अगले 5 दिन तक
तीसरा फेज  लेट फीस के साथ रिजल्ट आने के 7वें दिन से 2 दिन तक 

CBSE 10th Second Exam Fees Pattern: एग्जाम फीस की डिटेल्स 

10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए फीस केवल ऑनलाइन मोड में कि जाएगी। छात्र फीस की पूरी डिटेल्स जानने के लिए देखें। 

  1. हर सब्जेक्ट की फीस: ₹320 
  2. 3 सब्जेक्ट के लिए फीस: ₹960
  3. लेट फीस: ₹2,000 अतिरिक्त (यदि आप तीसरे चरण में आवेदन करते हैं)
  4. माइग्रेशन सर्टिफिकेट: ₹350

Eligibility Criteria for 2nd Board Exam: 10वीं का 2nd एग्जाम कौन-कौन दे सकता है? 

CBSE द्वारा 10वीं का 2nd एग्जाम मई 2026 में आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ विशेष शर्तें तय की गई हैं। 

  1. अनिवार्य उपस्थिति: छात्र के लिए फरवरी/मार्च में हुए पहले एग्जाम में शामिल होना जरूरी है।
  2. सब्जेक्ट्स की सीमा: छात्र अधिकतम 3 मुख्य सब्जेक्ट्स जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं में अपने नंबर सुधारने के इस एग्जाम को दे सकते हैं।
  3. कंपार्टमेंट कैटेगरी: जिन छात्रों की पहले एग्जाम में कंपार्टमेंट आई है, वे भी इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

CBSE के 2nd एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

CBSE के 2nd एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को स्कूल की सहायता लेनी होगी। वे खुद इस फॉर्म को फील नहीं कर सकते हैं। साथ ही, 2nd एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • स्कूल लॉगिन: स्कूल प्रबंधन CBSE के ऑफिशियल पोर्टल 'Pariksha Sangam' पर जाकर अपनी क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करेंगे।
  • डेटा वेरिफिकेशन: प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र का नाम, सब्जेक्ट कोड और फोटो बिल्कुल सही हो, क्योंकि सबमिशन के बाद करेक्शन करने का मौका नहीं मिलेगा।
  • सब्जेक्ट चॉइस: छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल उन्हीं सब्जेक्ट को चुनें, जिनमें उन्हें वास्तव में सुधार की आवश्यकता है।

यहां भी पढ़े: Fake NCERT Books: उत्तराखंड से NCERT की करीब 10 लाख नकली पुस्तकें बरामद, दानें फेक वॉटरमार्क का इस्तेमाल कैसे हुआ?

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 14:15 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News