India T20 Captains List: भारत का पहला T20 कप्तान कौन था? दिमाग में है धोनी तो गलत जवाब, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jun 5, 2026, 16:47 IST

India T20 Captains List: वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के पहले T20 कप्तान थे, 1 दिसंबर 2006 को जोहानिसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेला था। सहवाग ने केवल एक मैच में ही भारत की कमान संभाली थी, उसके बाद ग्रेट एमएस धोनी को टीम इंडिया का T20 कप्तान नियुक्त कर दिया गया था। आप यहां अभी तक के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट देख सकते है।

जब भारत ने खेला था अपना पहला T20 मैच
जब भारत ने खेला था अपना पहला T20 मैच

भारतीय क्रिकेट में T20 फॉर्मेट की बात हो और महेंद्र सिंह धोनी का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है। आखिर साल 2007 में भारत को पहला T20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान भी वही थे। लेकिन एक सवाल ऐसा है, जिसका जवाब अक्सर क्रिकेट फैंस भी गलत दे देते हैं, भारत का पहला T20 कप्तान कौन था?

यदि आपके दिमाग में भी धोनी का नाम आया है, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के पहले T20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग थे। 

जब भारत ने खेला था अपना पहला T20 मैच

1 दिसंबर 2006 को जोहानिसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथों में थी।

Indias-first-t20-captain-virender-sehwag

भारत ने उस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर T20 क्रिकेट में विजयी शुरुआत की थी। हालांकि सहवाग सिर्फ एक ही T20 मैच में भारत के कप्तान बने, लेकिन इतिहास में उनका नाम हमेशा पहले भारतीय T20 कप्तान के रूप में दर्ज रहेगा।

धोनी की कप्तानी ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

सहवाग के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को मिली और यहीं से भारतीय T20 क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की शुरुआत हुई। धोनी ने 2007 में टीम इंडिया को पहले ही T20 विश्व कप में चैंपियन बनाया। युवा खिलाड़ियों से भरी टीम के साथ हासिल की गई यह सफलता भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिनी जाती है। 

धोनी ने 2007 से 2016 के बीच 72 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। यह लंबे समय तक किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा T20 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड रहा। उनकी शांत सोच, दबाव में सही फैसले और खिलाड़ियों पर भरोसा उन्हें बाकी कप्तानों से अलग बनाता था।

सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कप्तान हैं रोहित शर्मा 

यदि जीत प्रतिशत और उपलब्धियों की बात करें तो रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है। रोहित की कप्तानी में भारत ने 62 में से 49 T20 मुकाबले जीते। उन्होंने 2024 T20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा खिताब दिलाया और बतौर कप्तान अपने सफर को यादगार बना दिया।

सूर्या ने संभाली नई पीढ़ी की कमान

रोहित के बाद टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में आई। अपनी आक्रामक सोच और आधुनिक क्रिकेट की समझ के दम पर उन्होंने भी कप्तानी में शानदार सफलता हासिल की। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2026 T20 विश्व कप जीता। अब तक वह 52 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें भारत को 40 जीत मिली हैं। 

कौन होगा भारतीय T20 टीम का नया कप्तान

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले भारत का नया टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वह सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालेंगे। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है।

भारत के T20 कप्तानों के बारें क्या आप यह जानते है? 

वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले T20 कप्तान थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे लंबे समय तक T20I टीम की कप्तानी की, और पहला T20 वर्ल्ड कप भी जिताया।

रोहित शर्मा ने भारत को सबसे ज्यादा T20I मैच जिताए।

जसप्रीत बुमराह T20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2023 एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम की कप्तानी की।

सूर्यकुमार यादव ने भारत को 2026 में दूसरा T20 विश्व कप जिताया। 

टीम इंडिया के सभी T20 कप्तान

कप्तान

अवधि

मैच

जीत

वीरेंद्र सहवाग

2006

1

1

महेंद्र सिंह धोनी

2007-16

72

41

सुरेश रैना

2010-11

3

3

अजिंक्य रहाणे

2015

2

1

विराट कोहली

2017-21

50

30

रोहित शर्मा

2017-24

62

49

शिखर धवन

2021

3

1

ऋषभ पंत

2022

5

2

हार्दिक पंड्या

2022-23

16

10

केएल राहुल

2022

1

1

जसप्रीत बुमराह

2023

2

2

ऋतुराज गायकवाड़

2023

3

2

शुभमन गिल

2024

5

4

सूर्यकुमार यादव

2023-26

52

40

 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय T20 क्रिकेट को नई पहचान जरूर दी, लेकिन इस सफर की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व में हुई थी। यही वजह है कि जब भी भारत के पहले T20 कप्तान की बात होगी, इतिहास सबसे पहले वीरू का नाम ही याद करेगा। अब आगे इस विरासत को श्रेयस अय्यर लेकर जाने वाले है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News