Live

UPPRPB Police Constable Admit Card 2026 Live: यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड upprpb.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Jun 5, 2026, 16:15 IST

UPPRPB Police Constable Admit Card 2026 Live: यूपी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 5 जून को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 8 जून की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 


UPPRPB Police Constable Admit Card 2026
UPPRPB Police Constable Admit Card 2026

HIGHLIGHTS

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल 8 जून की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 5 जून को जारी कर दिया गया है।
  • 9 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किया जाएगा।
  • इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 32679 पदों को भरा जाएगा।

UPPRPB Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) आज, 5 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 5 जून को जारी कर दिया गया है। 9 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किया जाएगा। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32679 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 10469 पद कांस्टेबल सिविल पुलिस, 15131 पद कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस, 1341 पद कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, 2282 पद महिला बटालियन महिला कांस्टेबल के, 71 पद कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के और 3385 पद जेल वार्डर शामिल हैं।

UPPRPB Police Constable Admit Card 2026:हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8, 9 और 10 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। लिखित परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे - सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता, मानसिक योग्यता, बुद्धिमत्ता और तर्क क्षमता। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

यूपी पुलिस कांस्टेबल 

बोर्ड का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) 

पदों की संख्या 

32679 

परीक्षा तिथि  

8, 9 और 10 जून, 2026

एडमिट कार्ड तिथि 

5, 6 और 7 जून, 2026  

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in 

UPPBPB Police Constable Admit Card 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आज 8 जून की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

डाउनलोड लिंक 

UPPBPB Police Constable Admit Card 2026 Download kaise karein

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।

स्टेप 1 यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 'टॉप नोटिस' अनुभाग में "यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 भविष्य में संदर्भ के लिए पर्ची देखें और डाउनलोड करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 5, 2026, 16:15 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

     उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 8 जून की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे डायरेक्ट लिंक के माध्यम से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यर एडमिट कार्ड UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.gov.in पर जारी किया गया है। 

  • Jun 5, 2026, 14:50 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करें?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं। 

    1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें।
    3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
    4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
    5. हॉल टिकट की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
    6. इसकी एक हार्ड कॉपी संभाल कर रखें।
  • Jun 5, 2026, 13:25 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: निगेटिव मार्किंग

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग डेट पर किया जा रहा है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगी की परीक्षा की अवधि और परीक्षा पैटर्न कैसे रहता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

  • Jun 5, 2026, 12:44 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी हो गया है?

    जी हां, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आज 5 जून को 8 जून की यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jun 5, 2026, 12:08 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: मेरा एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो मैन क्या करूं?

    अगर किसी उम्मीदवार को अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो वे यूपीपीआरपीबी के आधिकारिक हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करें और कॉल करने से पहले अपना पंजीकरण नंबर और आवेदन विवरण अपने पास रखें।

    • ईमेल: helpdeskupcons2025@gmail.com

    • फोन नंबर: 08064526226

  • Jun 5, 2026, 11:43 IST

    Up police constable exam city

    उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों (जनपदों) में एक साथ किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप का विवरण आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने परीक्षा शहर का मिलान एडमिट कार्ड से कर सकते हैं।


  • Jun 5, 2026, 11:34 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Official Website: लॉगिन क्रेडेँशियल

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों नीचे दिए जरूरी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:

    • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
    • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • Jun 5, 2026, 11:26 IST

    UP Police Constable Exam City Check 2026: परीक्षा पैटर्न

    यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार, अंक प्रणाली के बारे में उम्मीदवार नीचे दी गई डिटेल्स देख सकते हैं।

    • परीक्षा का तरीका - ऑफलाइन (Pen & Paper)
    • प्रश्नों का प्रकार - वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न
    • प्रश्नों की कुल संख्या - 150
    • कुल अंक - 300
    • अंकन प्रणाली - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक
    • नकारात्मक अंकन - नहीं
    • परीक्षा की अवधि - 2 घंटे
  • Jun 5, 2026, 11:21 IST

    UP Police Constable Exam City Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण

    यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2026 में नीचे दी गई ये जरूरी डिटेल्स शामिल रहेंगी:

    • उम्मीदवार का पूरा नाम

    • पंजीकरण/रोल नंबर

    • परीक्षा वर्ष और प्रश्नपत्र का विवरण

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • शिफ्ट का समय (शिफ्ट 1 / शिफ्ट 2)

    • रिपोर्टिंग समय

    • फ़ोटो और हस्ताक्षर

    • महत्वपूर्ण निर्देश और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश

  • Jun 5, 2026, 11:17 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आज यानी 5 जून को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 

  • Jun 5, 2026, 11:13 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: हॉल टिकट लिंक

    एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 5 जून को जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jun 5, 2026, 11:10 IST

    UP Police Constable Admit Card 2026 Live: कितने पदों के लिए भर्ती परीक्षा?

     UPPRPB की ओर से इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 32679 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 10469 पद कांस्टेबल सिविल पुलिस के, 15131 पद कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस के, 1341 पद कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल के, 2282 पद महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल के, 71 पद कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के और 3385 पद जेल वार्डर के शामिल हैं।

  • Jun 5, 2026, 11:08 IST

    UPPRPB UP Police Constable Admit Card 2026 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम कब है?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून, 2026 को किया जाएगा। बोर्ड ने आज 8 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News