JEE Advanced AAT Result 2026: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट कब आएगा?

Last Updated: Jun 5, 2026, 17:27 IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) द्वारा आयोजित किए जाने वाले आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2026 का रिजल्ट 7 जून 2026 को जारी होने वाला है। छात्र अपने एंरोलमेंट नंबर की सहायता से रिजल्ट को देख पाएंगे। 

JEE Advanced AAT Result 2026: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट कब आएगा?
JEE Advanced AAT Result 2026: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट कब आएगा?

JEE Advanced AAT Result 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) द्वारा आयोजित किए जाने वाले आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IIT द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, JEE Advanced AAT का रिजल्ट 7 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।

B.Arch यानी बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन के लिए एग्जाम देने वाले सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसके बाद की काउंसलिंग प्रक्रिया क्या होगी।

JEE Advanced AAT 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और शेड्यूल

छात्र JEE Advanced AAT रिजल्ट 2026 से जुड़ी काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की इन डेट्स को नीचे दी गई टेबल से देखें। 

इवेंट 

डेट और टाइम 

JEE Advanced AAT 2026 एग्जाम डेट

3 जून 2026

AAT 2026 रिजल्ट घोषित होने की डेट

7 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)

JoSAA काउंसलिंग चॉइस फिलिंग शुरू

7 जून 2026 (रिजल्ट के तुरंत बाद)

ऑफिशियल वेबसाइट

jeeadv.ac.in

JEE Advanced AAT रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

JEE Advanced AAT रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, इसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Advanced AAT Result 2026" का डायरेक्ट लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अपना JEE Advanced 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर फिल करें। 
  4. सभी डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' या 'Login' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका AAT 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें केवल यह लिखा होगा कि आप 'Qualified' हैं या 'Not Qualified'।

भारत के किन टॉप IITs में मिलेगा B.Arch में एडमिशन?

AAT एग्जाम पास करने के बाद छात्र भारत के तीन सबसे प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में 5 साल B.Arch कोर्स के लिए एलिजिबल हो जाते हैं:

  • IIT Roorkee (आईआईटी रुड़की)
  • IIT Kharagpur (आईआईटी खड़गपुर)
  • IIT BHU Varanasi (आईआईटी बीएचयू वाराणसी)
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2026, 17:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News