दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का रिजल्ट आउट, ssc.gov.in पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ डाउनलोड लिंक एक्टिवेट

Last Updated: Jun 5, 2026, 16:17 IST

Delhi Police Head Constable Result 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 5 जून 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रालयी) पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  ssc.gov.in पर विजिट करें। रिजल्ट को डायरेक्ट देखने के लिए छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का रिजल्ट आउट, ssc.gov.in पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ डाउनलोड लिंक एक्टिवेट
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का रिजल्ट आउट, ssc.gov.in पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ डाउनलोड लिंक एक्टिवेट

Delhi Police HCM Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम 2026 का रिजल्ट आज 5 जुन 2026 को ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है। यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBE) 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुए एग्जाम में शामिल छात्र अब SSC की नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और शॉर्टलिस्टेड हुए छात्रो की मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को अब अगले स्टेप यानी Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही, इस बार SSC ने रिजल्ट लिस्ट छात्रों के रोल नंबर और नाम का उपयोग करके PDF को जारी किया है। इस साल कुल 7,217 छात्रों को अगले स्टेप के लिए योग्य घोषित किया गया है।

Delhi Police Head Constable Result 2026 की मुख्य डिटेल्स 

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के रिजल्ट से जुड़ी छात्रों के लिए सभी जानकारी देते हुए नीचे टेबल दी गई है। छात्र सभी डिटेल्स को देखने, समझने और जानने के लिए यहां देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम

हेड कांस्टेबल (Ministerial) - Delhi Police

कंप्यूटर आधारित एग्जाम(CBE) की डेट

7 जनवरी से 12 जनवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट

5 जून 2026 (घोषित)

कुल चयनित छात्र 

7,217 (पुरुष ओपन: 4288, पुरुष ESM: 587, महिला ओपन: 2342)

अगला स्टेप 

PE&MT / दस्तावेज सत्यापन / ट्रेड टेस्ट

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 के डाउनलोड लिंक 

छात्र दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स पर क्लिक करके देख सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस एग्जाम 2025 हेड कांस्टेबल - पुरुष - यहां क्लिक करें 

दिल्ली पुलिस एग्जाम 2025 हेड कांस्टेबल - पुरुष (ESM) - यहां क्लिक करें 

दिल्ली पुलिस एग्जाम 2025 हेड कांस्टेबल - महिला (ओपन) - यहां क्लिक करें 

Delhi Police HCM Cut-Off 2026: ऑफिशियल कैटेगरी कट-ऑफ मार्क्स

SSC ने रिजल्ट के साथ ही ऑफिशियल कट-ऑफ मार्क्स लिस्ट भी जारी कर दी है। यह एग्जाम कई शिफ्टों में आयोजित किए गए थे, इसलिए मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड करने के बाद फाइनल कट-ऑफ लिस्ट भी तैयार की गई है:

1. पुरुष छात्र (ओपन)

  • अनारक्षित (UR): 82.68
  • ओबीसी (OBC): 82.23
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 82.45
  • एसएससी (SC): 75.80
  • एसटी (ST): 75.23

2. महिला उम्मीदवार (ओपन)

  • अनारक्षित (UR): 75.97
  • ओबीसी (OBC): 74.78
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 75.97
  • एसएससी (SC): 65.79
  • एसटी (ST): 66.18

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मेरिट लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के रिजल्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर की सहायता से चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in को खोलें।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Results' सेक्शन में जाएं।
  3. वहां "Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination-Result of CBE for PE&MT/DV/Trade Test" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही सिलेक्टेड छात्रों की मेरिट लिस्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।
  5. PDF फाइल में अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें। फिर, चेक करें कि क्या आप अगले स्टेप के लिए क्वालिफाई है या नहीं। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2026, 16:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News