Current Affairs Quiz 31 March 2026: भारतीय नौसेना में शामिल हुए स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ का निर्माण किसके द्वारा किया गया?

Last Updated: Mar 31, 2026, 16:52 IST

Current Affairs Quiz 31 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में सम्राट संप्रति संग्रहालय, स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

Current Affairs Quiz 31 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में सम्राट संप्रति संग्रहालय, स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

1. हाल ही में भारतीय नौसेना को सौंपा गया स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ किस प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है?

A) प्रोजेक्ट 15B

B) प्रोजेक्ट 18 

C) प्रोजेक्ट 16

D) प्रोजेक्ट 17A

उत्तर: D) प्रोजेक्ट 17A

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ मिल गया है, जिसे प्रोजेक्ट 17A के तहत कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में तैयार किया गया है। 30 मार्च को सौंपा गया यह युद्धपोत नीलगिरी श्रेणी का पांचवां जहाज है. यह पोत पहले के INS दूनागिरी के नाम पर रखा गया है, जो 1977 से 2010 तक सेवा में रहा।

2. केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत कितने राज्यों को ₹2,461 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है?

A) छह

B) सात

C) आठ

D) नौ

उत्तर: C) आठ

केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत आठ राज्यों को 2,461 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। वित्त वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और सिक्किम के ग्रामीण स्थानीय निकायों को बंधित अनुदान दिए गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा को पहले से रोके गए बंधित और गैर-बंधित अनुदान भी जारी कर दिए गए हैं।

3. भारतीय नौसेना को सौंपे गए अंतिम सर्वेक्षण पोत का नाम क्या है?

A) विक्रांत

B) विशाल

C) विराट

D) विक्रमादित्य

उत्तर: B) विशाल

भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो की देखरेख में तैयार किया गया अंतिम सर्वेक्षण पोत ‘विशाल’ (यार्ड 3028) 30 मार्च 2026 को नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में किया गया है। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के निर्माण के लिए अनुबंध 30 अक्टूबर 2018 को किया गया था।

4. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) कहाँ आयोजित किया गया?

A) नई दिल्ली, भारत
B) याउंडे, कैमरून
C) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
D) दोहा, कतर

उत्तर: B) याउंडे, कैमरून

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) 26 से 30 मार्च, 2026 तक कैमरून के याउंडे में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंत्री ल्यूक मैग्लोइरे मबर्गा अटांगाना ने की। इस सम्मेलन में डब्ल्यूटीओ सुधारों, कृषि वार्ताओं, डिजिटल व्यापार और मछली पकड़ने की सब्सिडी पर चर्चा करने के लिए मंत्री एक साथ आए और प्रमुख लंबित व्यापार मुद्दों पर अपनाए गए निर्णयों के साथ इसका समापन हुआ। 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर किस स्थान पर सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया?

A) अहमदाबाद, गुजरात
B) सानंद जीआईडीसी, अहमदाबाद
C) कोबा, गांधीनगर, गुजरात
D) वाराणसी, उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) कोबा, गांधीनगर, गुजरात 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर कोबा, गांधीनगर, गुजरात में सम्राट संप्रति संग्रहालय (Samrat Samprati Museum) का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय जैन इतिहास और सम्राट संप्रति के जीवन, उनके शासन और अहिंसा के संदेश को समर्पित है। साथ ही पीएम मोदी ने सानंद जीआईडीसी, अहमदाबाद में कायन्स सेमीकॉन प्लांट का भी उद्घाटन किया।

Census 2027: जनगणना के दौरान घर-घर आएंगे अधिकारी, इन 33 सवालों के जवाब अभी से कर लें तैयार

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 16:26 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News