Current Affairs Quiz 30 March 2026: भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना का पहला फेज कब से शुरू हो रहा है?

Last Updated: Mar 30, 2026, 16:26 IST

Current Affairs Quiz 30 March 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 30 मार्च 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब. 

Current Affairs Quiz 30 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनसंख्या जनगणना और इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

1. इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?

A) नई दिल्ली

B) गुरुग्राम

C) ग्रेटर नोएडा

D) पुणे

उत्तर: C) ग्रेटर नोएडा

कौशल में उत्कृष्टता से जुड़ा इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता (IndiaSkills National Competition) 2025-26 ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई, जो भारत की बेहतरीन कुशल प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तत्वावधान में आयोजित और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा समर्थित, यह प्रतियोगिता देश भर से 650 से अधिक कुशल युवाओं को एक साथ ला रही है.

2. भारतीय नौसेना ने IONS समुद्री अभ्यास (IMEX) TTX 2026 की मेजबानी कहाँ की?

A) कोच्चि
B) विशाखापत्तनम
C) मुंबई
D) चेन्नई

उत्तर: A) कोच्चि

भारतीय नौसेना ने 27 मार्च 2026 को कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के समुद्री युद्ध केंद्र में IONS समुद्री अभ्यास (IMEX) TTX 2026 की मेजबानी की। यह कार्यक्रम में हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के सदस्य नौसेनाओं के गणमान्य प्रतिनिधियों, IOS सागर के अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में विकसित हो रही गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

3. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने किस राज्य/ UTs के साथ MoU साइन किया है? 

A) उत्तर प्रदेश 

B) दिल्ली 

C) चंडीगढ़

D) हरियाणा 

उत्तर: B) दिल्ली पुलिस

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित, स्वदेशी और सुरक्षित पुलिसिंग समाधानों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते ज्ञापन के तहत, सी-डॉट आधुनिक पुलिसिंग आवश्यकताओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए नौ उन्नत समाधानों को तैनात करेगा।

4.प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कब किया?

A) 26 मार्च 2026

B) 27 मार्च 2026

C) 28 मार्च 2026

D) 29 मार्च 2026

उत्तर: C) 28 मार्च 2026

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने कहा कि आज विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का सबसे बड़ा राज्य (UP) अब सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में से एक बन गया है।

5. जनगणना 2027 का पहला फेज किस तारीख से शुरू हो रहा है?

A) 1 अप्रैल, 2026
B) 2 अप्रैल, 2026
C) 5 अप्रैल, 202
D) 1 अप्रैल, 2027

उत्तर: A) 1 अप्रैल, 2026

भारत अपनी पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना शुरू करने के लिए तैयार है, जिसका पहला फेज जनगणना 2027 के तहत 1 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रहा है, महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने हाल ही में बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें गणनाकर्मी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे। इसके साथ ही नागरिक 16 भाषाओं में उपलब्ध एक सुरक्षित ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करके स्वयं भी अपनी गणना कर सकेंगे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 16:26 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News