Rajasthan 12th Class Result 2026, RBSE 12th Result 2026 at rajeduboard.rajasthan.gov.in & rajresults,.nic.in Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 आज यानि 31 मार्च, 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। आरबीएसई रिजल्ट 2026 राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक किया था। यह परीक्षाएं राज्य के 139 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गईं।
पिछले शैक्षणिक सत्र में, आरबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 22 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07% के साथ उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 97.78% और साइंस में 94.43% दर्ज किया गया था।
RBSE Rajasthan 12th Result 2026 Link: ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस साल पहली बार कक्षा 12वीं का परिणाम कम समय में घोषित करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इससे पहले साल 2022 में सबसे कम दिनों में बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें परीक्षाएं 26 अप्रैल को समाप्त हुई थीं और 1 जून यानि 35 दिन में रिजल्ट जारी कर लिया गया था। आरबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम 2026 घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए टेबल में डायरेक्ट लिंक के जरिए अंकों की जांच कर सकते हैं।
|
विवरण |
रिजल्ट लिंक |
|
RBSE 12th Result 2026 |
rajeduboard.rajasthan.gov.in |
|
Rajasthan Class 12th Result 2026 |
rajresults.nic.in |
|
RBSE Class 12th Result 2026 |
Link Soon |
RBSE 12th Result 2026 kab aayega: हाइलाइट्स
इस साल राजस्थान कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक राज्य के 139 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। छात्र परिणामों से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:
|
इवेंट्स |
विवरण |
|
परीक्षा का नाम |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2026 |
|
बोर्ड का नाम |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
|
शैक्षणिक वर्ष |
2025-26 |
|
परीक्षा तिथियां |
12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 |
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन, पेन और पेपर मोड |
|
परीक्षा की अवधि |
3 घंटे |
|
कक्षा 12वीं के स्ट्रीम |
आर्ट्स कॉमर्स साइंस |
|
परिणाम की तिथि और समय |
31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे |
|
लॉग इन प्रमाण - पत्र |
रोल नंबर जन्म तिथि |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Class 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।
-
सबमिट करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
-
RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation