Live

CTET Result 2026 LIVE: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Farhan Khan
Mar 28, 2026, 22:41 IST

CTET Result 2026 LIVE: सीबीएसई जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीटीईटी का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। सीटीईटी का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने के उम्मीद है। सीटीईटी की परीक्षा 07 फरवरी और 08 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सीटीईटी का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • सीबीएसई जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी करेगा
  • सीटीईटी की परीक्षा 07 फरवरी और 08 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी
  • सीटीईटी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने के उम्मीद है। सीटीईटी पेपर-I और पेपर-II की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 25 लाख उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 07 फरवरी और 08 फरवरी 2026 को देशभर के 1803 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

सीटीईटी के रिजल्ट के बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसकी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 12 मार्च 2026 को जारी की गई थी।  एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सीटीईटी पोर्टल के जरिए सीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।  

CTET Result 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

सीटीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर डाउनलोड लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। जब रिजल्ट जारी हो जाएगा। 

सीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी कर दिया जाएगा 

CTET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

सीटीईटी पेपर-I और पेपर-II की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • CTET Result 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 28, 2026, 22:41 IST

    CTET Result 2026 LIVE: सीटीईटी की परीक्षा कितने केंद्रों पर आयोजित की गई?

    CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को 140 से ज्यादा शहरों में आयोजित की गई थी। पेपर 2 के लिए बिहार के दो केंद्रों पर 1 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। सीटीईटी के लिए तकरीबन 25.3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।


  • Mar 28, 2026, 22:23 IST

    CTET Result 2026 LIVE: रिजल्ट कैसे चेक करें?

    सीटीईटी फरवरी परीक्षा का रिज़ल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News